महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस भोरमदेव मंदिर पहुँच कर पूजा-अर्चना की श्री बैस ने पदयात्री, कावड़ियों और दर्शनार्थियों को भोजन-प्रसाद भी परोसा कवर्धा, । महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस आज सोमवार को कबीरधाम जिले के एकदिवसीय प्रवास पर रहे। उन्होंने छत्तीसगढ़ कबीरधाम ( कवर्धा) ग्राम चौरा में स्थापित ऐतिहासिक,पुरातत्विक, धार्मिक, पर्यटन महत्व स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर पहुँच कर विशेष पूजा-अर्चना की और राज्य की प्रगति एवं खुशहाली के लिए कामना की। श्री बैस ने भोरमदेव मंदिर परिसर के समीप ज्वाईन हैंडस क्लब द्वारा संचालित भोजन-भंडारा स्थल पहुँच कर कावड़ियों और पदयात्रियों सहित दर्शनार्थियों को भोजन-प्रसाद भी परोसा। श्री बैस के साथ विधायक श्री धरमजीत सिंह ने भी पूजा अर्चना की और कावड़ियों से भेंट कर सभी का हालचाल जाना। Spread the love Post navigation उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के प्रथम भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के शेयर धारकों को रियायती दर पर शक्कर वितरण का शुभारंभ किया किसानों के आर्थिक उन्नति और समृद्धि के लिए विष्णुदेव साय सरकार प्रतिबद्ध-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री ने गन्ना बेचने आने वाले किसानों के सुविधा के लिए सर्व सुविधा युक्त किसान रेस्ट हाऊस निर्माण के लिए 30 लाख रुपए की घोषणा की माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के द्वारा #एक-पेड़ मॉं-के-नाम# Plant4Mother महावृक्षारोपण अभियान के तहत् किया गया वृक्षारोपण