कवर्धा

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस भोरमदेव मंदिर पहुँच कर पूजा-अर्चना की श्री बैस ने पदयात्री, कावड़ियों और दर्शनार्थियों को भोजन-प्रसाद भी परोसा

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस भोरमदेव मंदिर पहुँच कर पूजा-अर्चना की

श्री बैस ने पदयात्री, कावड़ियों और दर्शनार्थियों को भोजन-प्रसाद भी परोसा

कवर्धा, । महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस आज सोमवार को कबीरधाम जिले के एकदिवसीय प्रवास पर रहे। उन्होंने छत्तीसगढ़ कबीरधाम ( कवर्धा) ग्राम चौरा में स्थापित ऐतिहासिक,पुरातत्विक, धार्मिक, पर्यटन महत्व स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर पहुँच कर विशेष पूजा-अर्चना की और राज्य की प्रगति एवं खुशहाली के लिए कामना की। श्री बैस ने भोरमदेव मंदिर परिसर के समीप ज्वाईन हैंडस क्लब द्वारा संचालित भोजन-भंडारा स्थल पहुँच कर कावड़ियों और पदयात्रियों सहित दर्शनार्थियों को भोजन-प्रसाद भी परोसा। श्री बैस के साथ विधायक श्री धरमजीत सिंह ने भी पूजा अर्चना की और कावड़ियों से भेंट कर सभी का हालचाल जाना।

Spread the love

Related Articles

Back to top button