विषय:-मसाल रैली हेतु कर्मचारी फैडरेशन की बैठक संपन्न
कवर्धा,,आज दिनांक04 / 08 / 2024 को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आवश्यक बैठक कर्मचारी भवन में रखी गई। जिसमें मुख्य उद्देश्य आगामी दिनों में प्रदेश स्तर आयोजित डीए सहित अन्य मुद्दों की मांग के लिए तैयारी एवं मसाल रैली में रायपुर प्रवास की तैयारी हेतु चर्चा की गई।
सर्व समिति से निर्णय लिया गया की विभिन्न संगठन समूह में एक साथ 6 तारीख को 10:00 बजे कर्मचारी भवन कवर्धा से निकलेंगे ताकि 1:00 बजे से आयोजित रायपुर के मशाल रैली में सम्मिलित हो सके।
फेडरेशन के संयोजक चयन हेतु आगामी दिनों में बैठक आयोजित की जाएगी। तब तक के लिए वर्तमान संयोजक श्री प्रताप चंद्रवंशी जी ही रहेंगे।15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस उत्सव मनाने के लिए अतिथि के रूप में श्री अजय ठाकुर एवं श्री प्रभात गुप्ता पूर्व कर्मचारी नेताओं को आमंत्रित करने का प्रस्ताव किया गया।
इस बैठक में श्री प्रताप चंद्रवंशी श्री निर्मल साहू, श्री प्रमोद शुक्ला, श्री नंद शर्मा, श्री दिलीप चंद्रवंशी, श्री सतीश चंद्राकर, श्री मलिक राम ठाकुर, श्री संजय श्रीवास्तव , श्री कमल साहू , श्री सुरेश मानकर , श्री फागूराम डिंडोरे, श्री रवि आमदे, श्री पालेश्वर ठाकुर , श्री बीएस पवैया एवं मोहम्मद अयाज़ कुरैशी, श्री रोहित श्रीवास्तव,श्री नरेन्द्र तिवारी, श्री मनीष राय सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़