हरेली तिहार के अवसर पर ज़िले में हुआ वृहद वृक्षारोपण

प्रधानमंत्री आवास एव प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत निर्मित आवासों में रोपे गए पौधे

एक वृक्ष मेरी मां के नाम अभियान से जुड़कर हरेली तिहार में आवास योजना के लाभर्थियों ने किया वृक्षारोपण

कवर्धा,,।छत्तीसगढ़ के पहले पारंपरिक हरेली तिहार के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत कबीरधाम जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत आवास हितग्राहियों के आवास में वृहद वृक्षारोपण किया गया। घर-घर वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में आवास लाभार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पौधे की देखरेख कर इसे बड़ा करने का संकल्प लिया।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के वनांचल क्षेत्र से लेकर मैदानी क्षेत्र तक विभिन्न ग्राम पंचायतो में निर्मित प्रधानमंत्री आवास में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत बोड़ला के ग्राम पंचायत ढोलबज्जा में किया गया जहां पर स्वीकृत प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान जनमन योजना अंतर्गत लाभार्थियों को आवास स्वीकृति आदेश पत्र का वितरण कर शुभकामनाएं देते हुए किस्त की राशि जारी की गई। हरेली तिहार के अवसर पर जिले के 500 हितग्राहियो को प्रथम, दुतीय, तृतीय एवं अंतिम किस्त सहित कुल 1 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान उनके व्यक्तिगत बैंक खातों में जारी किया गया। आवास पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को श्रीफल भेंट कर सम्मानित करते हुए नए आवास निर्माण एवं गृह प्रवेश के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान अलग-अलग आवासों एवं ग्राम पंचायतो में 14500 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

कलेक्टर कबीरधाम श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पहले पारंपरिक हरेली तिहार के शुभ अवसर पर जिले के आवास लाभार्थियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण करने की योजना बनाई गई थी जिससे कि इस वर्षा ऋतु में वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण किया जा सके। इसी क्रम में आज वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आवास लाभार्थियों के साथ मिलकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि आवास योजना के लाभार्थियों के आवासो में एक वृक्ष मेरी मां के नाम अभियान के तहत हरेली तिहार के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण कराया गया है। इस अभियान में प्रधानमंत्री आवास के सामने वृक्षारोपण लाभार्थियों द्वारा करते हुए वृक्ष के देख रेख करने का संकल्प लिया गया। इस तरह हजारों की तादाद में विभिन्न ग्राम पंचायतो में पौधारोपण सफलतापूर्वक किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं जिला व जनपद के अधिकारी कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़