कवर्धा

जिले के स्वच्छाग्राही श्रीमती गौरकुंवर पटेल नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के समारोह में होगी शामिल स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए विषेश अतिथि के रूप में मिला यह सम्मान

जिले के स्वच्छाग्राही श्रीमती गौरकुंवर पटेल नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के समारोह में होगी शामिल

स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए विषेश अतिथि के रूप में मिला यह सम्मान

कवर्धा,  स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत स्वच्छता तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सही निपटान करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक करने के लिए कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बेंदरची की रहने वाली श्रीमती गौरकुंवर पटेल स्वच्छाग्राही दीदी 26 जनवरी के अवसर पर नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के समारोह में विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित होगी।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि जिले में स्वच्छता का अलख जगाने के लिए श्रीमती गौरकुंवर पटेल लगातार प्रयासरत रही है। इनके द्वारा आम जनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए इसके महत्व को लोगों तक पहुंचाया गया एवं कचरों के सही निपटान के लिए निरंतर प्रयास किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य से पांच व्यक्तियों को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में विषेश अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है। जिसमें कबीरधाम जिले की श्रीमती गौरकुंवर पटेल भी है। इनके इस पुनीत कार्य का सम्मान समाज को स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश देगा ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button