उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा नंदी विहार कालोनी में आयोजित भागवत कथा में हुए शामिल कवर्धा, । छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा आज रविवार को कवर्धा के नंदी विहार कालोनी में आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा क्षेत्र की जनता के साथ बैठकर श्रीमद भागवत कथा श्रवण किया। उन्होंने श्रीमद भागवत पुराण पर पुष्प अर्पित करते हुए प्रदेश तथा क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की। भागवत कथा श्री प्रहलाद सिंह ठाकुर, श्रीमती ममता सिंह ठाकुर, श्री सौरभ सिंह परिहार द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव श्री मोतिराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, श्री गणेश तिवारी, श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री श्रीकांत उपाध्याय, श्री उमंग पाण्डेय, श्री अजय सिंह ठाकुर, श्री राजकुमार वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, पतंजली योगपीठ के सदस्य उपस्थित थे। Spread the love Post navigation डड़सेना कलार समाज आज हर क्षेत्र में तरक्की के नए सौपान गढ़ रहा है-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज डड़सेना कलार समाज के वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कवर्धा में पांच दिवसीय आवासीय योग-यज्ञ रोजगार शिविर में शामिल हुए