कवर्धा

थाना बोडला पुलिस द्वारा ग्राम भोंदा के टेलर दुकान का ताला तोड कर कपडा चोरी के मामले मे एवं शासकीय उचित मुल्य की दुकान मे ताला तोडकर चोरी करने की कोशिश करने वाले आरोपी को जेल भेजा गया

थाना बोडला पुलिस द्वारा ग्राम भोंदा के टेलर दुकान का ताला तोड कर कपडा चोरी के मामले मे एवं शासकीय उचित मुल्य की दुकान मे ताला तोडकर चोरी करने की कोशिश करने वाले आरोपी को जेल भेजा गय

कवर्धा ,,पुलिस अधीक्षक  डां.अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हरीश राठौर,  पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला जगदीश उइके के निर्देशन मे चोरी,लुट जैसे अपराध पर अंकूश लगाने थाना बोडला के अपराध क्रमांक 178/23 धारा 457,380,511 भादवि के संदेही कृष्णा गंधर्व पिता बाबूलाल गंवर्ध उम्र 40 साल सा0 बैगाटोला बोडला से बारिकी से पुछताछ करने पर जुर्म कबुल करते हुऐ बताया दिनांक 05.08.23 के मध्य रात्रि को प्रार्थी भुनेश्वर पटेल ग्राम भोंदा के टेलर दुकान का ताला तोड कर एक नग हरा रंग का शर्ट एवं एक नग नीला रंग का जींस पैट एवं शासकीय उचित मुल्य की दुकान ताला तोड कर चोरी करने की प्रयास करने वालो आरोपी कृष्णा गंधर्व पिता बाबूलाल गंवर्ध उम्र 40 साल सा0 बैगाटोला बोडला को तत्काल गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।उक्त् कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक व्यासनारायण चुरेन्द्र, सउनि गोविंद चंद्रवंशी, प्र0आर0 425 मनीराम खुसरे आर0 नन्हेसिंह नेताम, आरक्षक संतोष धुर्वे का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button