लेक्टर व जिला दण्डाधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण द्वारा आदेश जारी

कवर्धा, । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण ने कबीरधाम जिले में कोरोना वायरस कोविड-19 के संभाव्य प्रसार को देखते हुए उनके प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण की दृष्टि से भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के परिपालन में कबीरधाम जिले के जिले के समस्त क्षेत्रों में रेस्टोरेंट, हाॅटल्स, पार्लर और नाई की दुकानों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रखने के आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील माना जाएगा। कलेक्टर कार्यालय कबीरधाम से इस आशय के आदेश आज जारी कर दिया गया है।

जारी आदेशों में कहा गया है कि कोरोना वायरस कोविड-19 के संभाव्य प्रसार को देखते हुए इसके प्रसार को रोकने के लिए तथा इस पर नियंत्रण के लिए जिले में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 की प्रभावशीलता आगामी 3 मई 2020 तक के लिए बढ़ाया गया है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश के माध्यम से जारी प्रेस विज्ञप्ति के परिपालन में निम्नानुसार आदेश जारी किया जाता है। इस आदेश का तात्पर्य यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित समस्त पंजीकृत दुकानों के संचालन की अनुमति रहेगी। शहरी क्षेत्रों में पंजीकृत सभी एकल दुकानें, आस पड़ोस की दुकानें और आवासीय परिसर में स्थित दुकानों को खोलनें की अनुमति होगी। किन्तु मार्केट की दुकानें, मार्केट काम्पलेक्स और शाॅपिंग माॅल को खोलने की अनुमति नहीं होगी। जिले के समस्त क्षेत्रों में रेस्टोरेंट, हाॅटल्स, पार्लर एवं नाई की दुकानों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। स्पष्टीकरण- ई-काॅमर्स कंपनियों के लिए जारी अनुमति केवल आवश्यक वस्तुओं के लिए रहेगी। शराब,मदिरा एवं अन्य समानों के बिक्री कोविड-19 के प्रबंधन के लिए जारी राष्ट्रीय निर्देशों में निर्दिष्ट अनुसार निषेध रहेगी। कार्यालयीन आदेश क्रमांक 2582 दिनांक 21.04.2020 के अनुसार छूट प्राप्त सेवाओं के संचालन हेतु निर्धारित समय सीमा सायं 04ः00 बजे तक रहेगी। जिले में हाॅटस्पाट एवं कंटेन्मेट जोन घोषित होने की दशा में पूर्व में सम्पूर्ण लाॅकडान के संबंध में जारी आदेश/निर्देश पूर्वानुसार प्रभावी होगें तथा इन अतिरिक्त गतिविधियों को निष्पादित करने की अनुमति हाॅटस्पाट एवं कंटेन्मेट जोन में नहीं होगी।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण ने इस आशय के आदेश जारी करते हुए पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ,सर्व अनुविभागीय अधिकारी, सर्व नगरीय निकायो के अधिकारियों को आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़