कवर्धा

कवर्धा, कोटा रतनपुर मार्ग के चापी नाला में बना पुलिया टूटा, मार्ग अवरूद्ध, सड़क बनाने वाली कंपनी पर उठ रही है उंगली

कोटा रतनपुर मार्ग के सिलदहा में चांपी पुलिया टूट अचानक टूट गया है

D.n Yogi sampadak Kabir Kranti, कवर्धा, कोटा रतनपुर मार्ग के चापी नाला में बना पुलिया टूटा, मार्ग अवरूद्ध, सड़क बनाने वाली कंपनी पर उठ रही है उंगली
 बिलासपुर। कोटा रतनपुर मार्ग के सिलदहा में चांपी पुलिया टूट अचानक टूट गया है। इसके कारण कोटा रतनपुर मार्ग बंद हो गया है। रतनपुर से कोटा होते हुए लोरमी तक अभी हाल ही में ADB ने बनवाया था। 50 किलोमीटर की इस सड़क को डेढ़ सौ करोड़ रुपए में बनवाया गया था। लेकिन अधिकारियों की घोर लापरवाही के चलते महज तीन साल में कोटा रतनपुर मार्ग में सिलदहा के चांपी नाला में काफ़ी पुरानी पुलिया में लागातार भारी वाहनों की आवाजाही के कारण शनिवार को 9 बजे बैठ गया। बताया जा रहा है की जिस समय पुल बैठा उस समय कोयले से भरी ट्रैलर पार कर रहा था। हालांकि पुल के बैठने के पहले ही ट्रेलर पुल से निकल गई थी। पुल बैठने के बाद सड़क में आवागमन अवरुद्ध हो गया है। पुल के दोनों तरफ़ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। स्थानीय लोगों ने किसी तरह सिलदहा के अंदर वाले कच्ची सड़क से आना जाना कर रहे है। लेकिन कोटा से रतनपुर और रतनपुर से कोटा आने जाने वालों की परेशानी बढ़ गई है। दोनो ब्लाक मुख्यालय में आने जाने वालों की संख्या सैकड़ों में है। रतनपुर कोटा मुख्य मार्ग होने के कारण बसें भी चलती है। आम जनता आने जाने में यात्री बसों का हो उपयोग करते है।
इस कोटा रतनपुर लोरमी मार्ग को 150 करोड़ रुपए की लागत से एडीबी ने बनवाया है। सड़क निर्माण के ठेके में पुल पुलियों का निर्माण भी शामिल है। सड़क जब बना तब ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के कारण नहीं बनाया गया था, यह सड़क अधिकारियों के घोर लापरवाही के कारण पुलिया टुटा है। काफी पुरानी पुलिया होने के बाद भी हजारों संख्या में भरी वाहनों आना जाना लगा रहता है

Spread the love

Related Articles

Back to top button