26 गांव के किसानों द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि अगर सरकार और प्रशासन 10 जून 2023 तक सुतिया पाट नहर विस्तार कार्य प्रारंभ नहीं करती तो किसानों द्वारा सामूहिक रूप से आगामी चुनाव का बहिष्कार किया
जिसमें धरना प्रदर्शन ज्ञापन चक्काजाम पैदल मार्च एवं जल सत्याग्रह जैसे बड़े आंदोलन किसानों के द्वारा किया जा चुका है



कवर्धा,र्सुतियापाठ नहर विस्तार को लेकर क्षेत्र के किसान प्रशासन को कई तरह से लगातार गुहार लगाते रहे हैं जिसमें धरना प्रदर्शन ज्ञापन चक्काजाम पैदल मार्च एवं जल सत्याग्रह जैसे बड़े आंदोलन किसानों के द्वारा किया जा चुका है लेकिन ऐसा जान पड़ता है कि शासन प्रशासन को किसानों की आवाज बिल्कुल सुनाई नहीं पड़ती यह तो शासन-प्रशासन भी अनजान बनी हुई है किसानों के द्वारा किए गए किसी भी प्रयास का अब तक सरकार द्वारा कोई भी सकारात्मक जवाब नहीं दिया गया है अब क्षेत्र के सभी 26 गांव के किसानों द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि अगर सरकार और प्रशासन 10 जून 2023 तक सुतिया पाट नहर विस्तार कार्य प्रारंभ नहीं करती तो किसानों द्वारा सामूहिक रूप से आगामी चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा आपको यह भी सूचित किया जाता है कि इस चुनाव बहिष्कार में पूरे 26 गांव के अलावा अन्य गांव भी शामिल रहेंगे इसके लिए सुतिया पाठ से लाभान्वित होने वाले गांव के किसान अन्य गांव में जाकर चुनाव बहिष्कार का प्रचार प्रसार करेंगे आगामी 10 जून के बाद चुनाव बहिष्कार का लिखित संकल्प सप्ताह में एक गांव के द्वारा आपको प्राप्त होता रहेगा



