कवर्धा

जिला प्रेस क्लब एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ पदाधिकारी मिलें पुलिस अधीक्षक डॉ लालउमेंद से

निष्पक्ष कार्यवाही और जाँच की मांग पुलिस अधीक्षक ने दिया आश्वासन

जिला प्रेस क्लब एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ पदाधिकारी मिलें पुलिस अधीक्षक डॉ लालउमेंद से

निष्पक्ष कार्यवाही और जाँच की मांग पुलिस अधीक्षक ने दिया आश्वासन

कवर्धा: कबीरधाम जिला के पत्रकारों ने बीते दिनों पुलिस द्वारा पत्रकारों पर मुकदमा की चिंता ब्यक्त कर जिला प्रेस क्लब में अतिआवश्यक बैठक लिया था जिसमें जिला भर से पत्रकारों ने पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया पर नाराजगी जाहिर किया था इस पर संघ एवं प्रेस क्लब के पदाधिकारीयों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर बात कर समस्या का समाधान करने की बात कही थी उसी कड़ी में आज कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ लालउमेंद सिंह से 12 बजे प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष अमिताभ नामदेव जिला प्रेस क्लब महासचिव डी एन योगी यशवंत सिंह ठाकुर श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला महासचिव एवं जिला प्रेस क्लब सचिव विजय धृतलहरे ब्लॉक अध्यक्ष डां.मिर्जा पदम सिंह ठाकुर के संयुक्त टीम ने आज विशेष समय प्राप्त कर पुलिस अधीक्षक से मिलकर सभी मुद्दों पर चर्चा किया जिसमें जिला के पत्रकारों के शिकायत पर जांच कर सही पाये जाने की हालात में कार्यवाही की बात हुई है ! पुलिस अधीक्षक डॉ लालउमेंद सिंह ने सहमति जताई है और पुरी तरह से पत्रकारों के मामले में सभी पहलुओं पर परिक्षण करने पर ही आगे की कार्यवाही की जायेगी और कबीरधाम पुलिस अपना काम करेगी ! पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को विश्वास दिलाया है! जिससे पत्रकार पुलिस अधीक्षक डॉ लालउमेंद सिंह से संतुष्ट हुए हैं!

Spread the love

Related Articles

Back to top button