कवर्धा

जिले में 25 सितंबर को बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल आयोजित* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

जिले में 25 सितंबर को बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल आयोजित*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

कवर्धा, । राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कबीरधाम (छ.ग.) के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 25 सितंबर 2025, गुरूवार, सुबह 10 बजे मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस मॉक ड्रिल का आयोजन छिरपानी एवं भोंदा पूल, तरेगांव रोड, तहसील बोड़ला में किया जाएगा।
इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा प्रबंधन तैयारियों का परीक्षण करना और जनता में जागरूकता बढ़ाना है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे अभ्यास के दौरान शांति बनाए रखें, किसी भी प्रकार की घबराहट से बचें, अफवाहों से दूर रहें और दूसरों को सही जानकारी दें। प्रशासन का सहयोग इस मॉक ड्रिल की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस महत्वपूर्ण अभ्यास में पूरी तरह सहयोग करें।

Spread the love

Related Articles

Back to top button