केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर 21 कुण्डीय श्री गणेश महायज्ञ महाआयोजन में शामिल हुए

मंत्री श्री अकबर ने श्री गणेश महायज्ञ महाआयोजन में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना कर संत साधुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया

कवर्धा,डी एन योगी 

, कवर्धा,, । छत्तीसगढ़ सरकार के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज ग्राम रबेली में आयोजित 21 कुण्डीय श्री गणेश महायज्ञ महाआयोजन कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री अकबर ने 21 कुण्डीय श्री गणेश महायज्ञ महाआयोजन में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना कर संत-साधुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने यज्ञ कुंड का परिक्रमा कर नारियल अर्पित किए। मंत्री श्री अकबर ने संत श्री सियाराम दास महाराज के कुटिया में पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया। रबेली के महाआयोजन में 700 से अधिक नागा संत पहुंचे है। इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के संत शामिल हुए है। यह आयोजन 12 दिसंबर से प्रारंभ हुआ है। वहीं 21 दिसंबर को पूर्ण आहुति होगी। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री होरीराम साहू, श्री लक्ष्मण चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधियो ने भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़