कवर्धा

युवाओं के सर्वांगीण विकास में खेल का अहम योगदान – नीलू चंद्रवंशी

युवाओं के सर्वांगीण विकास में खेल का अहम योगदान – नीलू चंद्रवंशी

लोहारा:- युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंघनगढ़ में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए, खिलाडियों एवं आयोजक टीम ने मुख्यातिथि श्री चंद्रवंशी जी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। श्री चंद्रवंशी द्वारा पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर राष्ट्रगान कर टास कराकर उद्घाटन मैच प्रारंभ कराया गया।

उद्घाटन मैच साजा और पिपरिया के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का प्रथम पुरुस्कार 15001 रुपये एवं कप नीलू चंद्रवंशी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा द्वारा प्रदान किया जाएगा, द्वितीय पुरुष्कार जनपद सदस्य श्रीमती गौरी भगवानी साहू द्वारा 7500रु नगद एवं कप ,तृतीय पुरस्कार श्री ढालसिंह साहू द्वारा 3500नगद एवम कप, चतुर्थ पुरुस्कार बरकत खान द्वारा 1701एवम कप प्रदान किया जाएगा, साथ ही अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच , मैन ऑफ द सीरीज,बेस्ट बालर,बेस्ट बैट्समैन बेस्ट फिल्डर, से सम्मानित किया जाएगा ।

जिलाध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी ने संबोधित करते हुए कहा स्वस्थ शरीर के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल से युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है जिससे शारीरिक एवम मानसिक विकास होता है। जीवन में पढ़ाई लिखाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है। खेल में प्रत्येक खिलाड़ी के अंदर खेल भावना होना चाहिए खेल भावना की वजह से ही एक खिलाड़ी अपने जीवन में आगे बढ़ सकता है खेल से हमे अनुशासन सीखने को मिलता है इसलिए खेलते समय किसी को धोखा ना दे खेल को ईमानदारी से खेलते हुए आगे बढ़ने चाहिए । कार्यक्रम को सरपंच श्री भगवानी साहू ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी के साथ,सरपंच श्री भगवानी साहू,सेक्टर प्रभारी दिलीप साहू, निमछन विश्वकर्मा उपसरपंच,अमजद खान,टीकम शर्मा, गोपाल चंद्रवंशी, जनाब खान,नीरज चंद्रवंशी ,मनीराम साहू,इंद्रकुमार पटेल, विद्यासिंह ध्रुव,अजय गुप्ता,संतोष साहू, उमेश चंद्रवंशी,अनुरुद्ध चंद्रवंशी,डोमन लाल यादव,अब्दुल खान, सजीत खान,बाबूलाल साहू,सुखराम साहू, गजा साहू,श्यामसिंह साहू,राजाराम पटेल, मनोहर साहू,संतोष साहू,सुभाष गुप्ता ,चमन साहू,शेर अली,जावेद खान,सुखराजी पटेल,मधु निषाद, रणजीत निषाद,राजकुमार ध्रुव,मोहित साहू सहित क्षेत्रीय जन एवं आयोजक टीम उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button