आदि-प्राचीन काल से धर्मिक, अध्यात्म और जन आस्था का केन्द्र है बखारीपाठ- कैबिनेट मंत्री श्री अकबर

श्री अकबर ने बखारीपाठ पहुँच कर रामधुनी धार्मिक आयोजन में शामिल हुए और जिले की खुशहाली और क्षेत्रवासियों के प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा

मंत्री श्री अकबर ने ग्राम बखारीपाठ के विकास के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की

कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने ग्रामीणजनों और जनप्रतिनिधियों के साथ जमीन पर बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया और भंडारा का भोजन भी किया

कवर्धा, । प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान आज आदि-प्राची।‌न काल से धर्मिक, अध्यात्म और जन आस्था का केन्द्र ग्राम बखारीपाठ में आयोजित रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री अकबर ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और जिले की खुशहाली की कामना की। मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने जिले के विकास, समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्रवासियों के प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि ग्राम बखारीपाठ आदि-प्राचीन काल से धर्मिक, अध्यात्म और जन आस्था का केन्द्र है। यहां नागरिक प्राचीन काल से पूजा-अर्चना करते आएं है। जिसका पौराणिक महत्व है। यह क्षेत्र दार्शनिक स्थल के लिए प्रसिद्ध है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में 16 ग्राम और 10 ग्राम पंचायत के लोग बखारीपाठ में पूजा अर्चना करने आते है और धार्मिक जनआस्था का केन्द्र है।
इस दौरान मंत्री श्री अकबर ने क्षेत्र के विकास के लिए 10 लाख रूपए की घोषाणा की। इसके साथ ही पूर्व में ग्रामीणों की मांग पर विकास के लिए 2 लाख रूपए की स्वीकृति मिल गई है। धार्मिक स्थल पर नलकूप खनन के लिए भी स्वीकृति दे दी गई है और कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास होने से नागरिकों का विकास होगा। उन्हें इस क्षेत्र में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा अंचल के गांवों के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे है। गांव के विकास होने से शहर तक पहुंच का मार्ग बनेगा। कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने ग्रामीणजनों और जनप्रतिनिधियों के साथ जमीन पर बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया और भंडारा का भोजन भी किया।
इस अवसर पर श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार पटेल, श्रीमती गंगोत्री योगी, श्री कलीम खान, श्री प्रताप वर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवा राम साहू, श्री गोरेलाल चंद्रवंशी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जमील खान, पार्षद श्री अशोक सिंह, श्री अगमदास, श्रीमती सीमा अगम अनंत सहित आसपास के ग्रामीजन और पंच-सरपंच जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़