कवर्धा,, डी एन योगी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुंडा को दी महाविद्यालय की सौगात,,,, सूरज यादव ने जताया आभार

कवर्धा,,,प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी 30 सितंबर को कुकदुर प्रवास पर थे प्रवास के दौरान कुंडा को महाविद्यालय की सौगात देने की घोषणा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कुंडा को सौगात देने पर प्रदेश सचिव सूरज यादव ने श्री बघेल का जताया आभार
प्रदेश सचिव छ.ग.कांग्रेस पिछड़ा वर्ग सूरज यादव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एक वित्तीय वर्ष में नवरात्रि के पावन पर्व पर कुंडा को तीन बड़ी सौगात देकर कुंडा के क्षेत्रवासियों के झोली में खुशी ही खुशियां डाल दिया श्री सूरज यादव ने कहा एक वित्तीय वर्ष में कुंडा को तीन बड़ी सौगात देकर कुंडा एव कुंडा के क्षेत्रवासियों को एक बड़ी उपलब्धि दी है श्री सूरज ने कहा भाजपा की पूर्वर्तीय सरकार द्वारा विगत 15 वर्षो के शासन काल में कुंडा एव क्षेत्रवासियों को केवल छला ही गया था पूर्वर्तीय भाजपा सरकार में गृह जिले की मुख्यमंत्री होते हुए भी कुंडा को केवल ठेंगा ही दिखाया गया था भूपेश की नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार में एक वित्तीय वर्ष में कुंडा एव क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है श्री भूपेश बघेल जी इस वर्ष कुंडा को पूर्ण तहसील की दर्जा कुंडा को नगर पंचायत एव कुंडा में कॉलेज की सौगात दी है वही दामापुर में जिला सहकारी बैंक की नवीन शाखा खोलने की घोषणा कुकदुर प्रवास पर की
श्री सूरज यादव ने कहा कांग्रेस की भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली सरकार जो कहती है सो करती है कुंडा को मिली इस बड़ी उपलब्धि पर प्रदेश सचिव कांग्रेस सूरज यादव ने भूपेश बघेल कैबिनेट मंत्री मो.अकबर विधायक पंडरिया ममता चंद्राकर का आभार जताते हुए कहा कुंडा क्षेत्र की 75 प्रतिशत बच्चियां उच्च शिक्षा से जो वंचित रह जाती थी वह बच्चियां अब माननीय भूपेश बघेल जी के सौगात से उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य उज्ज्वल करेंगी श्री सूरज यादव ने क्षेत्रवासियों एव पालको की ओर से श्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद प्रेषित करते हुए आभार जताया

Spread the love

You missed