प्रतापपुर युवा कांग्रेस जिला कार्यकारणी सदस्य चन्दन गुप्ता की टीम शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम के मार्गदर्शन में दिल्ली रवाना,

सूरजपुर, कबीर क्रांति ,डी, एन योगी 

सूरजपुर//- प्रतापपुर युवा कांग्रेस जिला कार्यकारणी सदस्य चन्दन गुप्ता की टीम शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम के मार्गदर्शन में दिल्ली रवाना हुए जानकारी अनुरूप 4 सितम्बर को रामलीला मैदान दिल्ली में महंगाई,बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर मोदी सरकार के खिलाफ महारैली होनी है जिसपे प्रतापपुर युवा कांग्रेस के टीम शिक्षा मंत्री का आशीर्वाद लेकर दिल्ली रवाना हुए आपको बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से लगभग 4 हजार कांग्रेसी स्पेशल ट्रेन से दिल्ली जा रहे हैं प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ट्रेन में नाश्ते व भोजन का भी प्रबंध किया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली में भी व्यवस्था की है पीसीसी ने दिल्ली में रुकने एवं प्रदर्शन स्थल तक जाने के लिए बस की भी व्यवस्था की है।दिल्ली में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के अलावा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।
युवा कांग्रेस जिला कार्यकारणी सदस्य चन्दन गुप्ता ने कहा कि मोदी 2014 में देश के युवाओं और आम लोगों को बड़े बड़े सपने दिखा रहे थे। वे अपने भाषण में सत्ता आते ही बेरोजगारी और महंगाई खत्म करने की बात कह रहे थे लेकिन आज उन्हें सत्ता में आए 8 साल से भी ज्यादा हो गए लेकिन बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा में है। मोदी के विफल आर्थिक नीतियों के कारण आज पूरे देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। पेट्रोल,डीजल,सीएनजी,रसोई गैस,अनाज,दालें,खाना बनाने की तेल से लेकर पढ़ने लिखने की सामग्री तक आसमान छू रही है। चन्दन गुप्ता ने बताया की प्रतापपुर से दिल्ली लगभग 20 लोग अपनी आवाज बुलंद करने जा रहे हैं इनमें मुख्य रूप से पंकज सिंह,मंजूर अंसारी,हिमांशु सिंह,ललन सिंह,हिरदय लाल,अशोक सिंह,बाल सिंह,सोनू देवांगन,निखिल सिंह राजपूत,अमन सिंह,नारायण पैकरा,तुलेश्वर सिंह,बालक साय,मेगनाथ एवं जगरनाथ हैं।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़