कवर्धा डी एन योगी

स्वामी करपात्री जी हायर सेंकण्डरी स्कूल में हुई चोरी का हुआ खुलासा।
02 आरोपी एवं 01 विधि के साथ संघर्षरत् बालक की हुई गिरफ्तारी।
आरोपियों के कब्जे से प्राप्त हुआ सभी चोरी गये कम्प्युटर समान कीमती 75,000 रूपये

कवर्धा,, स्थानीय कवर्धा शहर स्थित स्वामी करपात्री जी हायर सेंकण्डरी स्कूल के कम्प्युटर कक्ष की खिड़की को तोड़कर किसी अज्ञात आरोपियों द्वारा कक्ष में रखे शासकीय 03 नग मोनिटर, की-बोर्ड, माउस, प्रोजेक्टर एवं अन्य समान कीमती 75,000 रूपये को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट थाना कवर्धा में प्राप्त होने पर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिए डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के मार्गनिर्देशन पर एवं श्री संजय ध्रुव उप पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक भुषण एक्का के नेतृत्व में तकनीकी शाखा से विशेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रांरभ की गई। गठित टीम को स्कूल के कम्प्युटर कक्ष से प्राप्त सीसीटीव्ही फुटेज में प्राप्त हुलिया के आधार पर अज्ञात आरोपियों के संबंध में अपने आसूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए जानकारी एकत्र किया गया। प्राप्त सूचना तंत्र से जानकारी के आधार पर पूर्व में चोरी के मामले में गिरफ्तारी हुए आरोपी अभिषेक वर्मा की वर्तमान गतिविधियां संदिग्ध होने एवं घटना दिनांक के आसपास उसे दो अन्य युवकों के साथ देखे जाने की जानकारी प्राप्त होने पर अभिषेक वर्मा निवासी रामनगर कवर्धा से पुछताछ किया गया। जिसने घटना दिनॉंक को स्वामी करपात्री जी हायर सेंकण्डरी स्कूल से अपने दो अन्य साथियों के साथ कम्प्युटर की सामग्री चोरी करना स्वीकार किया। जिसके आधार पर घटना में संलिप्त दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर चोरी की घटना को घटित करना अंजाम दिया तथा आरोपियों के निशानदेही पर चोरी गये समान 03 नग मॉनिटर, की-बोर्ड, माउस, प्रोजेक्टर एवं अन्य समान कीमती 75,000 रूपये को बरामद कर आरोपी *अभिषेक वर्मा पिता संजू वर्मा* निवासी रामनगर कवर्धा, *संजू निषाद पिता स्व. रामेश्वर निषाद* निवासी दर्रीपारा कवर्धा एवं 01 एक अन्य विधि के साथ संघर्षरत् अपचारी बालक की विधिसंगत् गिरफ्तारी कार्यवाही कर रिमांड में भेजा गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में *डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के मार्गनिर्देशन एवं श्री संजय ध्रुव उप पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के दिशा-निर्देश एवं थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक भुषण एक्का, उप निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में तकनीकी शाखा से सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी, प्रधान आरक्षक शमसेर अली, इंद्रकुमार साहू, आरक्षक आकाश राजपूत, मनीष कुमार, युगल किशोर वर्मा, अजय यादव, फुलेश्वर धुव, थानेश्वर पटेल, शिवम् मण्डावी* ने सराहनीय कार्य किया गया है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़