सियान के गोठ; कुछ महत्वपूर्ण सुझाव जिसे आपके लिए जानना जरूरी है – एच.पी. जोशी

⭕सियान के गोठ; इसे अभी पढ़ें और आज से ही अपने जीवन में अमल में लाना शुरू कर लें, अन्यथा हो सकती है आपको हानि,

कबीर क्रांति 

1. मोबाईल नंबर और ईमेल आईईडी को एक बार सरकारी काम में लाने के बाद अनावश्यक रूप से न बदलें। मोबाईल गुम होने अथवा चोरी होने पर भी उसी नंबर का सीम पुनः ले लें। यदि नेटवर्क समस्या आये तो आप अपने सीम को दूसरे सर्विस प्रोवाईडर के लिये नंबर को पोर्ट करवा सकते हैं। ठीक इसीप्रकार से यदि आप ईमेल आईडी का पासवर्ड भुल जायें तो रिसेट कर सकते हैं। यदि आप किसी दूसरे के नाम का सीम इस्तेमाल कर रहे हैं तो अपने नाम पर सीम ले लें।

2. कभी भी किसी भी स्थिति में किसी व्यक्ति या संस्था को प्रलोभन या भय में अपना आईडी, पासवर्ड या ओटीपी न दें। खासकर लाटरी लगने के नाम पर या आपके खाता और केवाईसी अपडेट करने के नाम पर आने वाले टेलीफोनिक कॉल पर। अन्यथा आपके खाता का पूरा रकम चोरी हो सकता है।

3. अपने वित्तीय मामलों के एकाउंट जैसे बैंक एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, योनो, यूपीआई, फोन-पे, गुगल-पे, पेटीएम, नेट बैंकिंग लॉगइन-आईडी पासवर्ड का आईडी पासवर्ड और ओटीपी किसी अन्य को न दें।

4. अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे, ईमेल, फेसबुक, ट्वीटर इत्यादि अकाउंट में टू-स्टेप-वेरीफिकेशन इनेबल रखें। ताकि कोई आपका पासवर्ड जान भी ले तो भी आपके मोबाईल में प्राप्त होने वाले ओटीपी के बिना लाग-इन न कर सके।

5. किसी भी व्यक्ति को अपना आधार कार्ड नम्बर, पेन कार्ड नम्बर और जन्म दिनांक इत्यादि बताने से भी बचें।

6. अपने आवश्यक दस्तावेजों, जैसे मार्कशीट, सर्टिफिकेट्स, आईडी कार्ड, इत्यादि को अपने मोबाईल में स्कैन करके रख सकते हैं ताकि आवश्यक होने पर उसका प्रयोग कर सकें। सुरक्षा के दृष्टिकोण से आप इसे DigiLocker में रख सकते हैं। आप चाहें तो अपने ईमेल में मेल करके भी रख सकते हैं।

7. बिना ड्रायविंग लाईसेंस के वाहन कदापि न चलायें। अन्यथा आप आकस्मिक स्थिति में एक्सीडेंट होने पर हत्या अथवा हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा सकते हैं।

8. आप जिस भी वाहन (बाईक या कार) को चला रहे हों, सुनिश्चित कर लें कि उसका बीमा हो। किसी भी स्थिति में बिना बीमा के वाहन को चलाने से बचें।

9. किसी भी स्थिति में नशे की हालत में वाहन न चलायें। यदि कोई चालक नशे की हालत में हो तो उसके वाहन में भी न बैठें।

10. राजनैतिक और धार्मिक विवादों में पड़नें से बचें। किसी भी स्थिति में इस संबंध में शोसल मीडिया साईट्स में पोस्ट और शेयर न करें।

11. जाति और धर्म आधारित दुर्भावना और बदले की भावना से बचकर रहें। किसी भी स्थिति में इस विषय पर आधारित षडयंत्र के शिकार होने से बचें अन्यथा जेल जाने को तैयार रहें।

एचपी जोशी, जिला नारायणपुर द्वारा जनहित में जारी…

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़