डी एन योगी

जिला : नारायणपुर
दिनाँक : 01.08.2022

15 वर्षों से फरार तथा 8 नक्सल अपराध में शामिल सक्रिय नक्सली सुदराम सलाम को नारायणपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आईपीएस श्री सदानंद कुमार, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर एवं आईपीएस श्री पुष्कर शर्मा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑप्स, नारायणपुर) के निर्देशानुसार नारायणपुर पुलिस ने आज दिनाँक 01.08.2022 को थाना नारायणपुर के भिन्न भिन्न 8 नक्सल अपराधों में शामिल रहे करेलघाटी दलम के सक्रिय नक्सली सदस्य सुदराम सलाम, पिता दसरू राम सलाम, उम्र 45 वर्ष, निवासी- करमरी थाना फरसगांव, जिला नारायणपुर को उसके गृहग्राम करमरी से गिरफ्तार किया है। मुखबीर से सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आईपीएस सदानंद कुमार ने उप निरीक्षक श्री मुकेश्वर ध्रुव के नेतृत्व में डीआरजी पार्टी निकाली थी। सक्रिय नक्सली सुदराम सलाम विगत 20 वर्षों से करेलघाटी दलम में सक्रिय रहकर पुलिस, सुरक्षा बलों के जानमाल और शासकीय संपत्तियों को नुकसान पहुचाने के लिए आईईडी लगाने का कार्य करता था। नक्सली सदस्य सुदराम सलाम के खिलाफ थाना नारायणपुर में 8 अपराधों में एफआईआर पंजीबद्ध है, जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया है।

नक्सली सुदराम सलाम बकुलवाही नाला के पास हुए आईईडी विस्फोट की घटना में भी शामिल था, जिसमे प्लाटून कमांडर शहीद श्री पोलिकार्य तिग्गा, 11वी बटालियन छसबल, कैम्प कुकड़ाझोर शहीद हुए थे।

अपराधों का विवरण :
थाना नारायणपुर के इन 08 नक्सल अपराधों में शामिल था सुदराम सलाम (01) अपराध क्रमांक 32/2008 धारा 341 आईपीसी, 4,5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम (02) अपराध क्रमांक 33/2008 धारा 427 आईपीसी, 3,4 लोक क्षति निवारण अधिनियम (03) अपराध क्रमांक 40/2008 धारा 302, 307 आईपीसी, 4,5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम (04) अपराध क्रमांक 44/2008 धारा 4,5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम (05) अपराध क्रमांक 55/2008 धारा 341, 307, 395 आईपीसी, 25, 27 आर्म्स एक्ट (06) अपराध क्रमांक 66/2008 धारा 307 आईपीसी, 4,5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम (07) अपराध क्रमांक 70/2008 धारा 4,5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं (08) अपराध क्रमांक 73/2008 धारा 147, 148, 149, 307 आईपीसी, 25, 27 आर्म्स एक्ट 3,5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़