कवर्धा डी एन योगी कुंण्डा पुलिस के द्वारा शराब कोच्चिया के ऊपर लगातार कार्यवाही जारी। आम जगह पर शराब पीने वाले असामाजिक तत्व की खैर नहीं। कवर्धा थाना कुण्डा पुलिस को थाना क्षेत्राअंतर्गत अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ. लाल उमेंद सिंह के द्वारा अवैध जुआ, सट्टा शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया एन. के. वेंताल के मार्गदर्शन पर निरीक्षक मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में धर पकड कार्यवाही हेतु स्टाप को निर्देश दिया गया था। दिनांक-01.06.2022 को मुखबीर से सूचना मिला की थाना कुण्डा क्षेत्रांतर्गत आम जगह पर कुछ असामाजिक तत्व के द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री कर एवं शराब पी रहे कि सूचना पर कुण्डा पुलिस द्वारा मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें आरोपी 01. जोधी साहू पिता संतू साहू उम्र 70 साल साकिन कोलेगांव थाना कुण्डा जिला कबीरधाम को पकडे जिसके कब्जे से 13 पौवा देशी प्लेन मदिरा कीमती 1040/-रूपये एवं नगदी 300/-रूपये कुल जुमला 1340/-रूपये को पकडा गया आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 02. चोवाराम पिता बदुरहाराम पात्रे उम्र 50 साल साकिन दुल्लीपार थाना कुण्डा 03. संजू डहरिया पिता भगवती डहरिया उम्र 24 वर्ष साकिन पीपरमाटी थाना पाण्डातराई के विरूद्ध धारा 36(च)1 आबाकरी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। Spread the love Post navigation वनांचल क्षेत्र की महिला के साथ शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना कुकदूर पुलिस ने किया गिरफ्तार। आपराधिक गतिविधियों पर लोहारा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही