नवविवाहित जोड़े को उपहार में पौधा भेंट किया कवर्धा ग्राम महली के शिक्षक तुलस चंद्राकर जो अभी कामठी हाई स्कूल में पदस्थ हैं इन्होंने ऐसा अनोखा काम किया हैं जो आज तक किसी ने नहीं किया हैं । लोग शादी व अन्य कर्यक्रम में उपहार स्वरूप प्रायः फोटो फ़्रेम , गिलास , कटोरी आदि भेंट करते हैं पर शिक्षक तुलस चंद्राकर द्वारा पर्यावरण के प्रति एक नई पहल करते हुए ग्राम नवागाँव मुसऊ के नवविवाहित जोड़े जगन्नाथ -सत्यवती चंद्राकर व कुम्ही के रामआश्रय -रानी साहू तथा दिपेश -सुरुचि साहू को उपहार स्वरूप पौधा भेंट किया । यह भेंट पाकर पूरे परिवार में खुशी देखने को मिला , शिक्षक की प्रशंसा करते हुए उनकी उपस्थिति में पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया । शिक्षक तुलस चंद्राकर इसके पहले पर्यावरण सरंक्षण समिति पण्डरिया के साथ मिलकर अब तक 137 पेड़ लगा चुके हैं ।इनके अलावा इन्होंने जल सरंक्षण , नशामुक्ति , स्वच्छता व बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ अभियान पर भी पिछले तीन वर्षों से उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं । शिक्षक ने आम लोगों को इस अभियान में जुड़कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की । Spread the love Post navigation : गरियाबंद। जिले के देवभोग और मैनपुर ब्लॉक के ग्रामीण लो वोल्टेज और बिजली कटौती से परेशान हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। फसल भी चौपट होने के कगार पर पहुंच गया है। इससे परेशान ग्रामीण अब भूख हड़ताल पर बैठने की तैयारी में हैं। एकजुटता और आस्था बनी पंडरिया की पहचान