कवर्धा

प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा से विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए 2 लाख 25 हजार की स्वीकृति

प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा से विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए 2 लाख 25 हजार की स्वीकृति

कवर्धा, कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने पंडरिया विधानसभा अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्य के लिए प्रभारी मंत्री मद अंतर्गत 2 लाख 25 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इसके तहत सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम पंचायत गौरझूमर में गुड़ी नियंत्रण कार्य, बुढ़ादेव थाना में 1 लाख 20 हजार और विकासखंड कवर्धा के ग्राम पंचायत इंदौरी में सामुदायिक मंच उन्नयन कार्य के लिए 1 लाख 5 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। कार्य एजेंसी संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचयात सहसपुर लोहारा और कवर्धा को बनाया गया है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button