कवर्धा

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव (जंगल) विकासखंड-बोडला में शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 3 अप्रैल

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव (जंगल) विकासखंड-बोडला में शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 3 अप्रैल

कवर्धा, । छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति अटलनगर रायपुर के पत्र के अनुपालन में कबीरधाम जिला अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव (जंगल) विकासखंड-बोडला में शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 3 अप्रैल 2022 रविवार को 10.30 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र स्वामी करपात्री जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा निर्धारित किया गया है।
कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि निर्धारित परीक्षा केन्द्र में सुव्यवस्थित आयोजन संबंधी वांछित समस्त प्रयोजनों की तैयारी का दायित्व श्री प्रमोद प्रकाश, उप प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरेगांव(जंगल) को सौंपा गया है। उक्त चयन परीक्षा तिथि में परीक्षा केन्द्राध्यक्ष को परीक्षा के आयोजन, संपादन पर्यवेक्षण, अन्य अभिवांछित समस्त प्रयोजनों के लिए उप केन्द्राध्यक्ष के साथ कार्य संपादित करने के लिए अधिकृत किया गया है। केन्द्राध्यक्ष परीक्षा के सुचारू रूप से संपन्न होने के पश्चात चयन परीक्षा में उपस्थित विद्यार्थियों का विवरण साफ्ट एवं हार्ड कॉपी में तैयार कर उत्तर पुस्तिकाओं के साथ सीलबंद लिफाफे में अपना प्रतिवेदन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कबीरधाम के माध्यम से अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष प्रस्तुत करेंगे साथ ही परीक्षा केन्द्र में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव, सावधानी संबंधी शासनादेश का पालन करते हुए प्रवेश परीक्षा संबंधी कार्य संपादित करना सुनिश्चित करेंगे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button