राजस्व नियमों में बदलाव से लगातार अपडेट रहें, न्यूनतम समय में पूरी प्रक्रिया अपनाते हुए कार्रवाई करें

राजस्व अधिकारियों की संभागस्तरीय कार्यशाला में अपने संबोधन में कहा संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने

कवर्धा, /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप राजस्व संबंधी प्रकरणों का समयसीमा में प्रभावी निपटारा शासन की पहली प्राथमिकता है। लोगों को राहत मिले, इसके लिए राजस्व संबंधी नियमों में अनेक परिवर्तन किये गये हैं। जिन प्रक्रियाओं की वजह से काफी विलंब होता था उनमें बदलाव लाया गया है। टेक्नालाजी के प्रयोग को बढ़ावा दिया गया है। इन सबके साथ अपने को अपडेट करना बहुत जरूरी है। यह बातें

संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने राजस्व अधिकारियों की संभागस्तरीय कार्यशाला में कही। उन्होंने कहा कि आज की कार्यशाला का उद्देश्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन का लाभ देना है तथा उन बदलावों को रेखांकित करना है जो हाल-फिलहाल में शासन ने किये हैं जिनकी वजह से राजस्व प्रकरणों का निपटारा सहज हुआ है। इसके साथ ही उन छोटी-छोटी गलतियों को भी रेखांकित करना है जिसकी वजह से प्रकरणों में अनावश्यक विलंब होता है। संभागायुक्त ने छोटे-छोटे उदाहरणों के द्वारा अपनी बात समझाई। उन्होंने कहा कि आरबीसी छह-चार के प्रकरण की बात लें। इसमें कभी यूं भी होता है कि हम पीएम रिपोर्ट का अस्पताल से और थाने से पंचनामा आदि का इंतजार करते हैं इस वजह से काफी विलंब हो जाता है। इसमें बस यूं करें कि पटवारी के माध्यम से लाइनअप कर सभी दस्तावेज मंगा लें और त्वरित प्रकरण का निराकरण कर दें।

संभागायुक्त ने कहा कि टेक्नालाजी ने हमको ऐसी शक्ति दी है जिसके माध्यम से हम बहुत से कार्यों को तत्क्षण कर सकते हैं। समन्वय की जरूरतों के लिए लैटर पर निर्भर न रहकर फोन से सीधे संपर्क करें ताकि शीघ्रता से मामले का निपटारा हो सके। पेशी के संबंध में उन्होंने बताया कि पेशी बार-बार नहीं बढ़ाई जानी चाहिए। पहली ही पेशी में सारे दस्तावेज मंगवा लिया जाए, गुण-दोष पर विचार किया जाए, दोनों पक्षों की सुनवाई की जाए और अगली एक-दो पेशियों में इसका निराकरण कर दिया जाए। संभागायुक्त ने कहा कि कुछ धाराओं में शासन ने दंड राशि बढ़ा दी है। उदाहरण के लिए अवैध वृक्ष कटाई पर यह राशि बढ़ा दी गई है। इससे ऐसे कृत्य रोके जा सकते हैं और इनकी जानकारी से अद्यतन होने पर राजस्व अधिकारी को अपना कार्य बेहतर कर पाने में मदद मिलेगी।बंटवारा में खसरे का टुकड़ा कम से कम करने और बंटवारा आदेश हमेशा आगामी कृषि वर्ष से लागू होने की बात बताई गई।रिकार्ड नही होने पर सामाजिक प्रास्थिकी प्रमाणपत्र ( जाति प्रमाणपत्र ) हेतु ग्राम सभा/ स्थानीय निकाय का संकल्प लेने हेतु निर्देशित किया गया।

कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। कलेक्टर ने कहा कि अभी हाल ही में राजस्व में कुछ संशोधन हुए हैं इसमें प्रकरणों पर प्रभावी और जल्द कार्रवाई करने के अधिकार राजस्व अधिकारियों के बढ़े हैं। इनके बारे में अद्यतन रहें। उन्होंने कहा कि इस तरह की वर्कशाप में हमेशा अपने ज्ञान को समृद्ध करने का अवसर मिलता है। वर्कशाप में पहला विषय नामांतरण, खाता विभाजन एवं सीमांकन से संबंधित था। इस पर अपर कलेक्टर बेमेतरा श्री अनिल कुमार बाजपेयी ने अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिये। अपील, पुनरीक्षण और पुनर्विलोकन पर श्री बीएल गजपाल, सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर ने उद्बोधन दिया। नगरीय क्षेत्र में अतिक्रमित शासकीय भूमि के व्यवस्थापन पर एसडीएम धमधा श्री बृजेश क्षत्रिय ने और सामाजिक प्रास्थिति के प्रमाणीकरण के संबंध में दिशा-निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर श्री मुकेश रावटे ने अपना उद्बोधन दिया। इस मौके पर उपायुक्त श्रीमती मोनिका कौडो ने कार्यशाला में उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
*व्हाटसएप जैसे माध्यमों का उपयोग भी बढ़ाने के सुझाव-* कार्यशाला में राजस्व अधिकारियों के सुझाव भी आमंत्रित किये गये। राजस्व अधिकारियों ने बताया कि मैसेज काफी उपयोगी होते हैं लेकिन आजकल लोग व्हाटसएप अधिक देखते हैं। मैसेज के साथ ही व्हाटसएप भी किया जाए तो उपयोगी होगा।

Spread the love

You missed

यशवंत सिंह ठाकुर द्वारा  प्रेस क्लब अध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप!** जिला प्रेस क्लब की जमीन बेचने के प्रयास का भी गंभीर आरोप—मामला थाने पहुंचा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा। जिला प्रेस क्लब कवर्धा की भूमि को लेकर विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने थाना कवर्धा में शिकायत देकर यशवंत सिंह ठाकुर, पिता दयाल सिंह ठाकुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, प्रेस क्लब की भूमि को कथित रूप से अपना बताकर दूसरे लोगों के साथ विक्रय का सौदा करने का प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्ष ने इस संबंध में बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपने की बात कही है। आरोप है कि 25 अगस्त 2026 को प्रेस क्लब के सामने जब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने इस मामले में यशवंत सिंह ठाकुर से पूछताछ की, तो विवाद बढ़ गया। शिकायत के अनुसार, उनके साथ मां-बहन की गाली-गलौज की गई और कथित रूप से धमकी देते हुए कहा गया— “तुम नाम मात्र के अध्यक्ष हो… इस जमीन पर कॉम्प्लेक्स बनाऊंगा और बिक्री भी करूंगा, कौन रोकता है देख लूंगा।”  अध्यक्ष ने अपनी शिकायत में जान-माल के खतरे की आशंका भी जताई है और पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यशवंत सिंह ठाकुर द्वारा   प्रकाश वर्मा को मां बहन की गाली देने वाला आडियो रिकाडिग थाना में दर्ज है।   प्रेस क्लब की जमीन का वास्तविक मालिकाना जिला प्रेस क्लब है, प्रकाश वर्मा के पास पुरा शासकीय दस्तावेज उपलब्ध है।  क्या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इस जमीन का विक्रय सौदा किया जा रहा था यह भी जांच का विषय है?   ऑडियो रिकॉर्डिंग में क्या सामने आएगा जो जांच का विषय है?   अध्यक्ष को धमकी देने के आरोप पर पुलिस क्या कार्रवाई करेगी? फिलहाल यह सभी आरोप शिकायत में लगाए गए हैं। मामले की पुलिस जांच और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है।  मामला जमीन का है या दबंगई का? अब पुलिस जांच खोलेगी पूरा  राज! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

गौ माता की अनदेखी पड़ी भारी तो चुनाव में भुगतना पड़ सकता है खामियाजा!** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की दमदार रिपोर्ट सड़कों पर लगातार गौवंश की मौतों को लेकर अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गौ माता की सुरक्षा को लेकर यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो इसका राजनीतिक नुकसान आने वाले चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है। जनता के बीच सवाल उठ रहा है—गौ माता के नाम पर राजनीति और घोषणाएं बहुत हुईं, लेकिन सड़क पर बेजुबान गौवंश की जान बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी? लोगों की भावनाएं इतनी आहत हैं कि कई लोग इसे गौ माता के प्रति लापरवाही का श्राप तक बता रहे हैं। हालांकि यह जनभावना है, लेकिन सरकार के लिए यह एक गंभीर चेतावनी जरूर है। अब सवाल सीधा है—गौ माता की सुरक्षा के लिए सरकार कब जागेगी? या फिर चुनावी मैदान में जनता अपने वोट से जवाब देगी? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट — डी.एन. योगी

रायपुर में विधायक भावना बोहरा के निवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट रायपुर में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के साथ रात्रि भोजन हुआ। इसके बाद संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। रायपुर में हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी.एन. योगी