कवर्धा

शहीदी दिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला सोनपुरी रानी में भारत के वीर शहीदों को याद करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शहीदी दिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला सोनपुरी रानी में भारत के वीर शहीदों को याद करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कवर्धा,,इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी गण सर्वप्रथम शहीदे आजम भगत सिंह सुखदेव एवं राजगुरु के प्रतिमा का पूजन कर दीप प्रज्वलित किए एवं पुष्पांजलि अर्पित की पश्चात विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी सब ने मिलकर देश भक्ति गीतों का गायन एवं वीर शहीदों के प्रेरणादाई वचनों को सबके सामने प्रस्तुत किया शहीदी दिवस के अवसर पर विद्यालय में शहीदों के देश भक्ति गीत चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की बहन अनीशा साहू ने किया कार्यक्रम विद्यालय के प्रधान पाठक श्री प्रकाश चंद्र वर्मा बी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया इसमें विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती मधु सोनी श्रीमती संगीता सागर लोनिया श्री विनय गुप्ता उपस्थित थे उक्त आशय की जानकारी विद्यालय के शिक्षक भृगुनाथ योगी ने समाचार एजेंसी को दी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button