चौकी दशरंगपुर पुलिस के द्वारा 02 आरोपियों को अवैध शराब परिवहन करते धर दबोचा। 02 आरोपीयो के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही। आरोपियों के कब्जे से 82/पौवा अंग्रेजी व्हिस्की मदिरा कीमती 9840/रूपये एवं परिवहन में उपयुक्त 01 पल्सर मोटर साइकिल कीमती 40000/ रूपये कुल जुमला कीमती 49840/रूपये पुलिस ने किया जप्त। कबीरधाम जिले को अपराध मुक्त एवं नशा मुक्त बनाने जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा निर्देशित किया गया है, कि सभी थाना एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, अवैध गांजा बिक्री एवं परिवहन, जुआ, सट्टा जैसे अपराधों पर पूर्णता लगाम लगाकर क्षेत्र को पूर्णता अपराध मुक्त रखें। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक श्री संतराम सोनी के दिशा निर्देश में चौकी दशरंगपुर प्रभारी सहायक उप.निरीक्षक संजय मेरावी के द्वारा लगातार क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 02/03/2022 को दशरंगपुर चौकी प्रभारी द्वारा विशेष टीम तैयार कर मुखबीर के बताये अनुसार घटना स्थल पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड किया गया। जिसमें आरोपी (1)जितेन्द्र निषाद पिता विनोद निषाद उम्र 19 वर्ष साकिन अमोरा थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा (छ.ग.)। (2) सागर यदु पिता रामाधार यदु उम्र 19 वर्ष साकिन बीजाभाट थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा (छ.ग.) को अवैध शराब एक बैग लाल काला रंग में 42 पौवा अंग्रेजी व्हिस्की मदिरा एवं एक सफेद रंग की बोरी में 40 पौवा अंग्रेजी व्हिस्की मदिरा कीमती 9850/-रूपये के साथ पकड़ा गया तथा परिवहन में उपयुक्त एक पल्सर मोटर साइकिल कीमती 40000 /-रूपये को कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उचित वैधानिक कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी दशरंगपुर प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक संजय मेरावी के कुशल नेतृत्व में चौकी टीम से आरक्षक विजय चन्द्रवंशी, श्रवण यादव, सुरेश चंद्रोल, भानु साहू, कमलेश्वर ध्रुव का सराहनीय योगदान रहा। Spread the love Post navigation एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 3 अप्रैल को छः दिवसीय जैव नियंत्रको का उत्पादन तकनीक विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन