: कैसे ‘जमाती’ हैं येः इलाज करने वाली नर्सों के सामने नंगे हो रहे, गंदे इशारे कर रहे, इज्जत पर हमला कर रहे, पढ़िये नर्सों की मार्मिक चिट्ठी

 दिल्ली। इन दिनों तबलीगी जमात चर्चा में है। खास बात ये है कि ये जमात बुरी वजहों से चर्चा में है। इनकी हरकतें इंसानियत को शर्मसार कर रही हैं।
दरअसल, यूपी के दिल्ली से सटे शहर गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में प्रशासन ने  तबलीगी जमात के लोगों को इलाज और ठीक करने के मकसद से रखा है लेकिन इन जमात के सदस्यों ने अब अस्पताल के कर्मचारियों और नर्सों के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं सारी हदें पार कर ये जमाती इनकी सेवा में लगी नर्सों की इज्जत पर हमला करने लगे। जिससे परेशान होकर नर्सों ने बेहद मार्मिक चिट्ठी लिखकर अपनी इज्जत बचाने की गुहार प्रशासन से लगाई।
नर्सों की चिट्ठी के बाद जिले के सीएमओ ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना के बाद गाजियाबाद पुलिस ने जमात के 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नर्सों ने कहा कि जमात के लोग अस्पताल में बिना पैंट पहने नंगे घूम रहे हैं और नर्सों को अश्लील इशारे कर रहे हैं। वे नर्सों के साथ छेड़खानी से भी बाज नहीं आ रहे। जिससे नर्सों के सामने इज्जत बचाने का खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल पुलिस ने नर्सों की सुरक्षा के लिहाज से इन जमातियों को अस्पताल से दूसरी जगह शिफ्ट किया है और पुलिस ने आईपीसी 354 294 509 269 270, 271 की धारा में मामला दर्ज किया है।

Spread the love

You missed