कवर्धादुर्ग

सूने मकान पर नजर रख चोरी के वारदात को अंजाम देने वाला शातिर चोर को सिटी कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा।

सूने मकान पर नजर रख चोरी के वारदात को अंजाम देने वाला शातिर चोर को सिटी कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा।

घर का ताला तोड़कर घर के बर्तन, कपड़े, चोरी कर ले गया था आरोपी।

आरोपी के कब्जे से चोरी का समान स्टील का 02 ड्रम ढक्कन सहीत, एक पितल का हन्डा , एक कुकर, 12 थाली स्टील का , 06 नग गिलास , 12 नग कटोरी , 06 नग प्लेट , 01 स्टील परात , 01 साक्षी, 06 पिस कपड़ा नया, कुल कीमती 20000/रुपया को पुलिस ने किया आरोपी के कब्जे से बरामद।

थाना सिटी कोतवाली पुलिस के लगातार प्रयास से आरोपी सलाखों के भीतर।

कवर्धा,डी एन योगी संपादक कबीर क्रांति

कवर्धा,,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के द्वारा जिले से लगे अन्य शहरों में चोरी के बढ़ते मामले से कबीरधाम जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों को पुलिस ग्रस्त, पेट्रोलिंग, पॉइंट ड्यूटी पर अधिकारी जवानों को रवाना करने से पूर्व आवश्यक निर्देश देकर मुस्तैदी से ड्यूटी करने हिदायत दिया गया है। जिससे जिले में चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों पर अंकुश लगाकर उचित कार्यवाही किया जा सके, साथ ही मुखबिर तंत्र को अत्यंत मजबूत कर आम नागरिकों से थाना क्षेत्र मे यदि कोई भी अजनबी या संदिग्ध व्यक्ति जिले में दिखे तो उसकी जानकारी थाना को देने कहा गया जिससे किसी बड़े वारदात को घटने से पूर्व रोका जा सके, साथ ही जिन शासकीय एवं निजी संस्थानों में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, उसे पूर्णता चालू हालत में रखने संस्थान प्रमुख से आग्रह करने, एवं यदि किसी व्यक्ति के द्वारा अपने घर पर ताला लगा कर कुछ दिनों या महीने के लिए कहीं जाने वाले हैं, तो अपने घर पर किसी भी अमूल्य वस्तु, नगदी रकम ना रख कर जाने, घर के सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरा है, तो उसे चालू रखें, तथा विश्वसनीय रिश्तेदार या पड़ोसियों को सूने मकान के देखरेख के लिए अवगत करावे तथा संबंधित थाने को भी सूचना देने कहा गया है। ताकि पुलिस पेट्रोलिंग एवं गस्त पॉइंट के दरमियान उक्त सूने मकान पर विशेष नजर पुलिस टीम के द्वारा रखी जा सके। इसी तारतम्य में थाना सिटी कोतवाली कबीरधाम में प्रार्थीया सुरूची देवांगन के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 01.08.2021 को मेरा एक्सीडेंट हो जाने के कारण मै अपने ईलाज के लिए अपनी मां प्रभा देवांगन के साथ अपने पैतृक घर दुर्ग चली गई थी। जो दिनांक- 11.08.2021 को मै अपने सरकारी क्वार्टर में आयी तो देखी तो मेरे घर का ताला टुटा हुआ था साथ ही अंदर जाकर देखी तो समान पुरा बिखरा हुआ था, और घर का समान जो मेरे भाई के शादी का समान था। जिसमें स्टील का 02 ड्रम ढक्कन सहीत, एक पितल का हन्डा, एक कुकर, 04 थाली कांसे का, 04 लोटा कांसे का, 02 परात पितल का लड्डू गोपाल 03 नग पितल का, दोनग तांबे का लोटा, डिनर सेट नया स्टील का 24 पिस, नया साड़ी 10 नग , सफारी कपड़ा 06 पिस, कांच बर्तन , कुल किमती 20,000/ रूपये का एवं साथ में समान का बिल को भी किसी अज्ञात चोर के द्वारा हमारे अनुपस्थिति में दिनांक 01.08.2021 से दिनांक 11.08.2021 के मध्य रात्रि में चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री पी.आर. कुजूर, उप. पुलिस अधीक्षक अजाक श्री बी.आर. मंडावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री मुकेश सोम के द्वारा अज्ञात आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाकर लगातार घटना स्थल अम्बेडकर पार्क के पिछे पैटूपारा में पुछताछ किया गया। जो पुछताछ पर पता चला कि मुकेश राव अपने घर में चोरी का बर्तन रखा हुआ है। कि सुचना पर संदेही मुकेश राव पिता अशोक राव उम्र 30 साल साकिन अम्बेडकर पार्क के पिछे पैटू पारा का पता तलाश कर पुछताछ करने पर मुकेश राव के द्वारा अम्बेडकर चौक के पिछे सरकारी आवास में बंद घर का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस कर घर के समान स्टील का 02 ड्रम ढक्कन सहीत , एक पितल का हन्डा , एक कुकर , 04 थाली कांसे का , 04 लोटा कांसे का , 02 परात पितल का लड्डू गोपाल 03 नग पितल का , दोनग तांबे का लोटा , डिनर सेट नया स्टील का 24 पिस , नया साड़ी 10 नग , सफारी कपड़ा 06 पिस , कांच बर्तन को चोरी करना स्वीकार किया जिसे अपने घर में छुपाकर रखना बताया मुकेश राव को उसके घर ले जाकर चोरी के समान स्टील का 02 ड्रम ढक्कन सहीत , एक पितल का हन्डा , एक कुकर , 12 थाली स्टील का , 06 नग गिलास , 12 नग कटोरी , 06 नग प्लेट , 01 स्टील परात , 01 साक्षी , 06 पिस कपड़ा नया , को अपने घर से निकाल कर लाया जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त आरोपी को पकड़ने मे थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश सोम के कुशल निर्देशन में सउनि दिनेश झारिया, आरक्षक 456 हिरेन्द्र साहू , आरक्षक 509 संदीप शुक्ला का सराहनीय योगदान रहा ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button