कवर्धारायपुर

– अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग का प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित

 अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग का प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित

कवर्धा,,,छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज पीठाधीश्वर श्री दूधाधारी मठ रायपुर तथा श्री शिवरीनारायण मठ का तीन दिवसीय प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे क्रमशः 13, 16 एवं 17 अगस्त 2021 को प्रवास पर रहेंगे 13 अगस्त को सुबह 9:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर 10:15 पर जिला बलौदा बाजार भाटापारा के विकासखंड पलारी अंतर्गत स्थित ग्राम वटगन पहुंचेंगे 11:00 बजे उनका आगमन ओड़ान होगा 12:20 पर वे घोठिया पहुंचेंगे, दोपहर 1:20 पर उनका आगमन देवसुंदरा, 2:50 पर छेरकापुर तथा शाम 5:00 बजे शिवरीनारायण मठ पहुंचेंगे। वे इन सभी स्थानों पर मंदिर के दर्शन पूजन एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि 10:00 बजे उनका आगमन श्री दूधाधारी मठ रायपुर होगा। इसी तरह 16 अगस्त को जिला कबीरधाम के दौरे पर रहेंगे,सुबह 9:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर 11:00 बजे विश्रामगृह कवर्धा पहुंचेंगे, यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों विशिष्टजन एवं अधिकारियों से भेंट मुलाकात कर चर्चा करेंगे 11:45 पर उनका आगमन बूढ़ामहादेव मंदिर कवर्धा होगा, इसी तरह 12:30 पर उनका आगमन राधामाधव गौ सेवा समिति कवर्धा, ग्राम छपरी विकासखंड बोडला होगा, दोपहर 1:00 बज कर 15 मिनट पर भोरमदेव मंदिर, विकासखंड बोडला पहुंचेंगे इन स्थानों पर वे दर्शन पूजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे दोपहर 2:15 पर विश्रामगृह बोडला विकासखंड बोदला पहुंचकर स्थानीय जनप्रतिनिधि विशिष्ट जन एवं अधिकारियों से भेंट मुलाकात करेंगे 3:15 पर ग्राम डोंगिया विकासखंड पंडरिया पहुंचकर जलेश्वर महादेव का दर्शन पूजन करेंगे, शाम 4:00 बजे केशव गोशाला ग्राम लोहरा विकासखंड पंडरिया का निरीक्षण करेंगे शाम 4:45 पर पंडरिया पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5:45 बजे श्री कृष्ण गौशाला, गौर कापा, पंडरिया पहुंचकर निरीक्षण एवं दर्शन पूजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे 7:30 बजे उनका आगमन ग्राम अगरीकला, कवर्धा होगा यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि 10:30 बजे उनका आगमन श्री दूधाधारी मठ रायपुर होगा। 17 अगस्त को सुबह 10:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर 11:30 बजे राजनादगांव जिला राजनांदगांव पहुंचेंगे यहां जमात मंदिर में दर्शन पूजन व स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे 2:00 बजे उनका आगमन विश्रामगृह राजनांदगांव होगा यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विशिष्टजन एवं अधिकारियों से भेंट मुलाकात कर चर्चा करेंगे 2:45 पर श्री कृष्ण गौशाला पिंजरापोल, विकास खंड एवं जिला राजनादगांव पहुंचकर गौशाला का निरीक्षण करेंगे, शाम 4:45 पर उनका आगमन श्री दूधाधारी मठ रायपुर होगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button