कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एसडीएम अभिषेक अग्रवाल द्वारा की गई छापेमारी की कार्रवाई बोड़ला : कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एसडीएम अभिषेक अग्रवाल द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई। यह कार्यवाही सुबह सवा 8 बजे की गई इस दौरान ओपीडी में डॉक्टर व रेडियोलॉजिस्ट गायब मिले। एसडीएम अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यवाही जिले के सभी सीएससी सेंटरों में एक साथ की गई है ।जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके व स्वास्थ्य सुविधाओं व व्यवस्था में सुधार लाई जा सके। श्री अग्रवाल ने बताया कि दोषियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। Spread the love Post navigation पुलवामा एवं घाटी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करने तथा देश में अमन शांति के लिए सर्वधर्म समभाव प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा और संगोष्ठी का आयोजन