कैबिनेट मंत्री श्री अकबर श्रीराम मंदिर निर्माण समिति को देंगें तीन लाख रूपए का सहयोग श्री अकबर ने श्रीराम मंदिर निर्माण का अवलोकन किया कवर्धा, । कवर्धा शहर के शंकर नगर में श्री राम की का भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज शनिवार को श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों और वार्ड वासियों ने मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग के लिए आग्रह भी किया। श्री अकबर ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अपने विधायक निधि से तीन लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण की भव्यता में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। शंकर नगर वार्ड वासी एवं मंदिर निर्माण समिति ने इस सहयोग के लिए श्री अकबर के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जमील खान, श्री कलीम खान, पार्षद श्री मोहित महेश्वरी, श्री अशोक सिंह, प्रशांत परिहार, श्री मनोज दूबे, श्री दीपक ठाकुर, श्री लेखा राजपूत, श्री राजा द्विवेदी, आदित्य शर्मा, राजबहादुर सिंह, सुजल यादव, भुनेश्वर पटेल, अमित शर्मा, कीर्तन देवांगन सहित वार्ड वासी उपस्थित Spread the love Post navigation चौकी दशरंगपुर पुलिस के द्वारा 02 आरोपियों को अवैध शराब परिवहन करते धर दबोचा। वन मंत्री श्री अकबर ने सुदूर वनांचल क्षेत्र विकासखंड बोड़ला और सहसपुर लोहारा के ग्रामों में 1 करोड़ 86 लाख 73 हजार रुपए के निर्माण कार्यों की भूमिपूजन कर दी सौगात