जांजगीर चाँपा

जांजगीर-चांपा :  गोधन न्याय योजना : जांजगीर-चांपा जिले में -‘एप्प’ के माध्यम से गोबर की खरीदी शुरू

जांजगीर-चांपा :  गोधन न्याय योजना : जांजगीर-चांपा जिले में -‘एप्प’ के माध्यम से गोबर की खरीदी शुरू
 गोठानों में 33 लाख 63 हजार किलोग्राम गोबर की खरीदी

5 हजार 289 पशुपालकों ने गोठान में बेचा गोबर

47 हजार 622 पशुपालकों ने कराया पंजीयन

जांजगीर-चांपा ,कबीर क्रांति

कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में जिले छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तय एप्प के माध्यम से गोबर की खरीदी प्रारंभ हो गई है।

जिले 5,289 पशुपालकों से ग्रामीण और एवं नगरीय निकायों की गोठानों में 20 जुलाई से 5 सितम्बर तक 33 लाख, 63 हजार, 596 किलोग्राम गोबर की खरीदी की गई। अब तक जिले की 244 गोठानों में कुल 47 हजार 622 पशुपालकों ने अपना पंजीयन कराया है। इसके साथ ही अब नई व्यवस्था के तहत 6 सितम्बर से गोबर खरीदी शासन के ‘एप’ के माध्यम से की जा रही है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल ने बताया कि जिले में गोधन न्याय योजना का सुचारू रूप से संचालन कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उनके मार्ग निर्देशन में 6 सितम्बर से जिले में शासन द्वारा चिप्स के माध्यम से बनाए गए एप के द्वारा गोबर की खरीदी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में

9 जनपदों और 15 नगरीय निकाय की गोठानों में 33 लाख 63 हजार 596 किलोग्राम गोबर की खरीदी 5 हजार 289 पशुपालकों से की गई। पशुपालकों को दो बार बेचे गए गोबर का भुगतान उनके खातों में भी किया जा चुका है। जिले में प्रत्येक गोठान में मोबाइल एप के माध्यम से गोबर की खरीदी की जाएगी। गोठान के नोडल अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए बकायदा एप चलाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित भी किया गया है। इस एप के माध्यम से विक्रेताओं को पूरी जानकारी घर बैठे ही मिल जाएगी

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button