कवर्धा

थाना सिंघनपुरी पुलिस ने अज्ञात चोरों को धर दबोचा। शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे लम्हे समय से कर रहे थे घुम घुमकर चोरी। चोर के पास से 02 नग मोटर पंप कीमती 22000 रु. बरामद

थाना सिंघनपुरी पुलिस ने अज्ञात चोरों को धर दबोचा।

शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे लम्हे समय से कर रहे थे घुम घुमकर चोरी।

चोर के पास से 02 नग मोटर पंप कीमती 22000 रु. बरामद।

कवर्धा,,थाना सिंघनपुरी क्षेत्र में आए दिन मोटर पंप चोरी की शिकायत सुनाई पड़ रही थी , जिस पर मामले की गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री के० एल० धुव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री बी.आर. मण्डावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिंघनपुरी निरीक्षक श्री कौशल किशोर वासनिक द्वारा टीम गठीत कर अज्ञात चोरो का पता तलाश शुरू किया गया । पता तलाश के दौरान मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ कि संजय लहरे पिता मुन्ना लहरे उम्र 28 वर्ष साकिन बेगारभरी एवं खेल सिंह नेताम पिता मंगलू नेताम उम्र 31 वर्ष साकिन सोनझरी, मोटर पंप बेचने के फिराक में ग्राहक का पता तलाश कर रहे है । प्रार्थी अंकालू साहू पिता नजरू साहू पता सोनझरी के रिपोर्ट पर थाना सिंघनपुरी मे अप.क्रं . 53/2020 धारा 379,34 भा.द.वि. अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था । मुखबिर के निशानदेही पर उक्त चारो को तलब कर पुछताछ किया गया , जिन्होंने मोटर पंप चोरी करना बताया । जिनसे 02 नग मोटर पंप कीमती 22000 रू.को जप्त किया गया । उक्त दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल किया गया । सम्पूर्ण कार्यवाही से आसपास के क्षेत्र में लोगो में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक बढ़ा है । सम्पूर्ण कार्यवाही मे सउनि . मानकराम सोनकर अलेक्जेंडर एक्का प्रधान आरक्षक 128 मोहन लाल खूटे आरक्षक 310 खेमू कोसो आरक्षक 84 नीलेश भरावी आरक्षक 503 संदीप पाण्डेय आरक्षक 597 धनंजय कुमार , का विशेष योगदान रहा ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button