कवर्धा

कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

कवर्धा,  कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने आज सहसपुर लोहारा तहसील के निरीक्षण से पहले उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड, मौसमी बीमारियों की तैयारियों, दवा की उपलब्धता,संसाधनों व मानव संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ओ.पी.डी., वार्डों का मुआयना, सफाई व्यवस्था, मेडिकल रूम, दंत रूम, ऑपरेशन रुम व चिकित्सा स्टॉफ की उपस्थिति आदि के संबंध मे जानकारी ली। इसके अलावा कलेक्टर ने कोविड संक्रमण के तीसरी लहर से निपटने के लिए किये जा रहे प्रयासों के संबंध मे जानकारी ली। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऊपर हॉल का निरीक्षण कर जायजा लिया। कलेक्टर श्री शर्मा ने आम नागरिकों से टीकाकरण की अपील करते हुए कहा कि शासन के निर्देश पर लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों मे लगाया जा रहा है। आम नागरिक कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रथम और द्वितीय खुराक का टीका अवश्य रुप से लगवाएं। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (रा.) श्री विनय सोनी, सीएमएचओ श्री एस के मंडल, बीएमओ डॉ. संजय खरसन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
लोहार बीएमओ डॉ संजय खरसन ने बताया कि पीडियाट्रिक वार्ड के लिए 5 बेड की आवश्यकता, 30 ऑक्सीजन युक्त बेड के लिए पाइपलाइन, ऊपर के हॉल के लिए रैम्प ,लैट-बाथ,10 बिस्तर आइसोलेट वार्ड की व्यवस्था व ब्लड स्टोरेज यूनिट के लिए आवश्यक डिमांड है। इन कार्यों की सहमति देकर कलेक्टर श्री शर्मा ने डिमांड लेटर, स्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button