कवर्धा

प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया और वन मंत्री श्री अकबर गुरूवार को रोग-प्रतिरक्षा के विकास के लिए आयुष काढ़ा चुर्ण का वितरण करेंगे

प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया और वन मंत्री श्री अकबर गुरूवार को रोग-प्रतिरक्षा के विकास के लिए आयुष काढ़ा चुर्ण का वितरण करेंगे

कवर्धा। छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य परंपरा संवर्द्धन अभियान के तहत कबीरधाम जिले के आदिवासी बैगा बाहूल्य बोड़ला विकाखण्ड में गुरूवार 30 जुलाई को रोग-प्रतिरक्षा बढ़ाने में सहायक आयुष काढ़ा का वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री व महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया और वन,परिवहन आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। जनपद पंचायत बोडला में विडियो कांफ्रेसिंग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन भी शामिल होगे। आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अनुमोदित एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी मार्गदर्शन में आयुष काढ़ा चुर्ण से रोग प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ाती है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button