*कोरोना वायस से बचाव के उपाय बताने चाइल्ड लाइन की टीम पहुँची गांव-गांव*

कवर्धा, 10 जून 2020। कोरोना वायरस के रोकथाम और उनके संक्रमण के बचाब के उपाय बताने के लिए चाइल्ड लाइन की टीम गांव-गांव पहुँच रही है। इस संकट काल में चाइल्ड लाइन की टीम द्वारा जरूरत मंद बच्चों की मदद भी पहुचाई जा रही है। चाइल्ड लाइन 1098 की टीम पुलिस, महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ काम रही है।

कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन एंव निर्देशानुसार चाईल्ड लाईन 1098, आस्था समिति, कबीरधाम द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों में जाकर नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बच्चों की सुरक्षा के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

जिले में अब तक 35 गांवों में जन जागरूकता कार्यक्रम कर बच्चों, महिलाओं एंव ग्रामीणों को सोशल एंव फिजिकल डिस्टेंस, डब्लूएचओ के मानक अनुसार 6 चरणों में हाथ धुलाई का अभ्यास, हाथों को सेनिटाइज करने के लिए जागरूकता लाने की कोशिश की गई। नियमित मास्क लगाकर एक दूसरे से बात करने के लिए जागरूक किया गया।
जगरूकता अभियान में 720 बच्चों, 410 पुरुषों एंव 450 महिलाओं को सीधे जोड़ा गया।
टीम द्वारा बच्चों को मास्क, साबुन, सेनेटरी पेड का वितरण भी किया गया है। जिले के अति जरूरतमन्द 35 परिवारों को खाद्य सुरक्षा, राहत सामाग्रियों का वितरण भी किया गया है।

*बच्चों को बरतनी होगी खास सावधानी*

1. घर से बाहर न खेलें
2. बच्चों का हाथ साबुन से 40 सेकण्ड तक हर 2 घण्टे में धोते रहें।
3. बच्चों को किसी भी परेशानी पर निःशुल्क चाईल्ड हेल्पलाईन 1098 पर फोन कर मदद ले सकते हैं।
4. बच्चों की रचनात्मक विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित चकमक अभियान के तहत पेंटिंग्स, चित्रकला, गीत को वाट्सएप पर पोस्ट करें
5. शासन के द्वारा संचालित योजना पढ़ई तुंहर द्वारठं के अंतर्गत घर पर ही पढ़ें।

कोरेन्टाईन सेन्टर में विशेष ध्यान

चाईल्ड लाईन 1098 के केंद्र समन्वयक श्री चन्द्रकांत यादव ने बताया कि कबीरधाम
चाईल्ड लाईन टीम, कलेक्टर श्री के निर्देशानुसार विशेष सेवाएं दी जा रही हैं। जिसमें प्रवासी श्रमिकों को मनोसामाजिक परामर्श, स्वास्थ्य एंव पोषण सलाह दी जा रही है। लोगों को तनाव, हताशा और मनोसामाजिक परेशानी के लिए टीम के परामर्शदाता द्वारा परामर्शB दिया जा रहा है। अब तक सेन्टर में रह रहे 10 किशोरियों, 15 गर्भवती, 5 शिशुवती माताओं को सेवाएं प्रदान की गई है।
समाचार क्रमांक- गुलाब डड़सेना फ़ोटो क्रमांक 1- 4

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़