पंडरिया शक्कर कारखाना मे प्रशासनिक तानाशाह, मजदूरो के साथ हो रहा अत्याचार व मजदूरों को पुनः कार्य पर रखने के लिए माननीय राज्यपाल महोदय के नाम से कलेक्टर सर,कवर्धा विधायक व मंत्री कार्यालय,व सांसद निवास मे ज्ञापन सौंपा गया मजदूर किसानो के हक अधिकार की लडाई लड़ते आये है और आगे भी लड़ेंगे, जब तक न्याय नही मिलेगा हमारी लड़ाई जारी रहेगी, चाहे उसके लिए कुछ भी करना पड़े – रवि चंद्रवंशी(युवा किसान मजदूरो के साथी) कवर्धा,पंडरिया शक्कर कारखाना के 500 से अधिक संख्या में कर्मचारियों ने कारखाना प्रबंधन के ताना शाही रवैया से परेशान होकर सभी ने कलेक्टर महोदय, मंत्री कार्यालय व सांसद निवास को ज्ञापन सौंपते हुए अपने उपर हो रहे अत्याचार को कम करते हुए कार्य पर पुनः रखने का निवेदन किया है।। कुछ दिनों में वापस कारखाना में कार्य पर नही रखें जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है| पंडरिया सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कार खाना के लगभग 150 के करीब मजदूर साथी कवर्धा पहुँचे जहां कारखाना में कार्य करने वाले कर्मचारियों का आरोप है कि शक्कर कारखाना के MD द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए लगभग 700 से अधिक संख्या में काम कर रहे कर्मचारियों को निकाल दिया गया है| बता दे कि कारखाना में कार्यरत कर्मचारी जो आज पिछले 3 वर्षों से शक्कर कारखाना पंडरिया में ठेकेदार के अंदर में कार्यरत कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे थे जिन्हें आज एक ही झटके में निकाल दिया गया MD की शिकायत करने पहुँचे कर्मचारियों ने बताया कि कारखाना में ताना शाही रवैया अपनाया जा रहा है जो बर्दास्त योग्य नही है| कर्मचारियों ने बताया कि हम कारखाना में 3 वर्षो से काम कर रहे थे कार्य पर रखने के लिए जब भी हम कारखाना प्रबंधक के पास जाते थे तो हमे कारखाना में काम नही है आप लोगों के लिए कहकर भगा दिया गया, जिसकी शिकायत करने हम सभी पहुँचे है| अगर जल्द से जल्द हमे कारखाना में कार्य करने नही रखा जाता है तो कर्मचारियों द्वारा उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। आज के इस निवेदन कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि चंद्रवंशी (किसान मजदूरो के साथी), जितेंद्र चंद्रवंशी, रमा विश्वकर्मा नवल कुमार खूंटे कैलाश चंद्रवंशी रामकुमार चंद्रवंशी नारायण साहू मनीष जायसवाल संजय कुमार अनिल राजू भगत जांगड़े जितेंद्र चन्द्रवंशी अवध पवन उतरा जलेश फूलसिंह नंदकुमार राजेश धर्मराज भागीरथी नीलकंठ गोपाल नरेश रामझूल श्यामू पटेल सहित सैकडो मजदूर भाई उपस्थित रहे। Spread the love Post navigation स्वच्छता अभियान के साथ जुड़ा सुराजी गांव का गौठान दामापूर खरीदी केंद्र के किसानों ने किया चक्का जाम धान को बोरा से खाली कर पाला करने के विरोध में किया जाम