पढ़ई तुंहर दुआर योजना के क्रियान्वयन में राज्य में कबीरधाम जिला प्रथम स्थान पर

 शिक्षक लगातार कर रहे मेहनत, घर बैठे पढ़ रहे हैं बच्चे।
– जिले में कुल 285 कक्षाएं हो चुकी है प्रारंभ

कबीर क्रांति कवर्धा* छग शासन के शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना पढ़ई तुंहर दुआर के सफल क्रियान्वयन के मामले में कबीरधाम जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर है। जिले में सबसे ज्यादा कक्षाएं प्रारंभ की जा चुकी है।
शिक्षा विभाग के जिला मीडिया प्रकोष्ठ के सदस्य मुनव्वर बेग व गजराज सिंह राजपूत ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी केएल महिलांगे के निर्देशन व जिला नोडल अधिकारी यूआर चंद्राकर के मार्गदर्शन में संचालित जिला स्तरीय आनलाइन वर्चुअल क्लास में प्रतिदिन शिक्षकों द्वारा कक्षाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 285 कक्षाएं प्रारंभ की जा चुकी है। कबीरधाम जिला पूरे राज्य में सबसे ज्यादा कक्षाएं प्रारंभ करने के मामले में पहले स्थान पर है। वहीं दुर्ग जिला 242 कक्षाएं प्रारंभ कर दूसरे पायदान पर है। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छग ने इस संबंध में पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है।
मीडिया प्रकोष्ठ के सदस्य भानूप्रताप सिंह राजपूत, मोहनलाल शर्मा व प्रशांत विश्वकर्मा ने बताया कि कवर्धा ब्लाक में ब्लाक नोडल अधिकारी अनिल केशरवानी, बोड़ला में ब्लाक नोडल अधिकारी हरिकृष्ण नायक, सहसपुर लोहारा में ब्लाक नोडल अधिकारी देवेंद्र साहू, पंडरिया में ब्लाक नोडल अधिकारी अवनीश जायसवाल के मार्गदर्शन में पढ़ई तुंहर दुआर योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। सीजी स्कूल डॉट इन (cgschool.in) पोर्टल में पंजीकृत होकर विद्यार्थी घर बैठे कक्षाओं का लाभ ले रहे हैं। आगे समस्त शिक्षकों द्वारा वर्चुअल क्लास तैयार कर निरंतर रूप से ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इसकी योजना बनाई जा चुकी है।

” कोरोना संकट के इस दौर में शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ऑनलाइन कक्षा का निरंतर संचालन कर रहे हैं। इस मामले में हमारे जिले को राज्य में उत्कृष्ट स्थान मिला है। इसके लिए सभी शिक्षकों को बधाई देता हूं।
– यूआर चंद्राकर, जिला नोडल अधिकारी।

” शासन के मंशानुरूप पढ़ई तुंहर दुआर योजना के तहत बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जा रही है। सभी नोडल अधिकारियों व खासकर सभी शिक्षकों की मेहनत के चलते योजना के सफल क्रियान्वयन के मामले में हमारा जिला प्रथम स्थान पर है।
– केएल महिलांगे, जिला शिक्षा अधिकारी, कबीरधाम

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़