ग्रामीण क्षेत्रो के साथ-साथ वनांचल क्षेत्रो में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक निरन्तर दे रहे अपनी सेवाएं

डी,एन योगी कवर्धा,,पंडरिया ब्लॉक के सभी उपस्वास्थ्य केंद्र में कोरोना महामारी के इस जोखिम समय मे सोशल डिस्टेंस एवम सुरक्षा नियमो का पालन करते हुए टिकाकरण , संस्थागत प्रसव , स्वास्थ्य जांच का कार्य सम्बन्धी सेवाएं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको के द्वारा नियमित रूप से दी जा रही है, पंडरिया ब्लॉक के ही उप स्वास्थ्य केंद्र भाकुर के अंतर्गत आने सभी ग्रामो को कोविड-19 की बीमारी से सुरक्षित रखने के लिये निरंतर सर्वे के साथ ही ग्राम की स्व सहायता

समूहो कि महिलाओं को कोरोना बीमारी से बचाव के लिए हाथ धोने की विधि और सोशल डिस्टेन्स के बारे में बताया जा रहा है जिससे समूह की महिलाएं अपने गाँव मे इसके बारे में बताये और अपने गांव को सुरक्षित रखने में अमूल्य सहयोग प्रदान करे। इसके साथ ही चेकपोस्ट में भी ड्यूटी करते हुए स्वास्थ्य संयोजक (RHO) द्वारा आने जाने वाले लोगो की जांच और उन्हें लाकडाउन का पालन करने की सलाह दिया जा रहा है।

Spread the love

You missed