कवर्धादुर्ग

कलेक्टर ने कोरोना के बढ़ते प्रकरण को देखते हुए कबीरधाम की सीमा पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए

लाॅकडाउन पर कबीरधाम जिले़ की अंतिम सीमा पर कडी निगरानी रखे- कलेक्टर

कवर्धा,  कबीरधाम जिले के कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने कोरोना के बढ़ते प्रकरणों के देखते हुए छत्तीसगढ़ की अंतिम सीमा चिल्फी-धवाईपानी और पंडरिया के बागाज मार्ग पर कड़ी चौकसी रखने के कड़े निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री शरण ने बोडला और पंडरिया अनुविभागीय राजस्व, पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि दूसरे राज्यों अथवा अन्य जिलों से आने वाले श्रमिकों, व्यक्यिों अथवा परिवारो को कबीरधाम जिले की सीमा पर ही रोके। इसी तरह दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, मुगेली मार्गों पर भी कड़ी निगरानी रखे। उन्होने कहा कि बिना अनुमति के कबीरधाम जिले से जाने वाले व्यक्तियों और श्रमिकों के प्रवेश पर भी रोक लगाए। अनुमति लेकर मेडिकल इमरेंजी के लिए जिले के बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी।
कलेक्टर श्री शरण ने आज नोवेल कोरोना कोविड-19 के लगातार बढ़ते प्रकरणों को विशेष दृष्टिगत रखते हुए जिले के बोडला, पंडरिया,कवर्धा और सहसपुर लोहारा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, पुलिस, जनपद पंचायत सीईओ और नगरीय निकायों के सीएमओ से स्वान के माध्यम से वीडियों कांफ्रेसिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर के साथ वीडियों कांफ्रेसिंग में जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक केएल ध्रुव, अपर कलेक्टर श्री जेके ध्रुव, जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सोनी, सीएमएचओ डाॅ एसके तिवारी, डीपीएम श्रीमती नीलू घृतलहरे शामिल हुए।
कलेक्टर श्री शरण ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों केा निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम और पूर्ण नियंत्रण के लिए जारी लाॅकडाउन के दौरान प्रदेश अथवा जिले के अंदर खाद्यान्न सामाग्रियों के परिवहनों में लगे माल वाहक वाहनांें की मूमेंट पर किसी भी प्रकार का रोक नहीं हैं। इसके अलावा खाली ट्रकों को भी मूमेंट होगा। लेकिन उन खाली ट्रकों में मजदूरों का परिवहन नहीं हो इस बात की पूरी तरह से सुनिश्चित करे लें। कलेक्टर श्री शरण ने कहा कि मजदूरों के आने-आने के लिए उपयोग करने वाले मालवाहनों को सीधे जब्त करे और उनका परमीट निरस्त करने की कार्यवाहीं करें। वाहन चालकों के लाइंसेंस भी निरस्त करने के लिए परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया है। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि लाॅकडाउन के दौरान कृषि, उद्यानिकी साग-सब्जियों के परिवहनों की रोक नहीं है। कृषि से जुडे कृषि दवाई दुकानों को भी खोलने के लिए निर्देशित किया है।

खाद्य सामाग्रियों का वितरण जिला प्रशासन के चिन्हांकित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा कराएं – कलेक्टर

कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण बताया कि लाॅकडाउन के दौरान जिले में जरूरतमंद लोगों के लिए खाद्य समाग्रियों की उपलब्धा सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर खाद्यान्न बैंक की स्थापना की गई है। कवर्धा सहित सभी विकासखण्ड और नगरीय निकायों में भी खाद्यान्न बैंक की स्थापना की जा रही हैं। इस खाद्यान्न बैंक में जरूरतमंद लोगों के लिए समाजसेवी संस्थान एवं नागरिकों द्वारा खाद्यान्न सामाग्री जमा कराई जा रही है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चिन्हांकित अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा ही जरूरतमंद लोगों तक राशन समाग्री उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्य में किसी अन्य व्यक्तियों को शामिल ना करें। राशन समाग्री वितरण करते समय सोशस डिस्टेंसिंग का पालन कढ़ाई से करेे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button