अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर थाना पंडरिया में गरिमामय आयोजन
आईजी दुर्ग रेंज दुर्ग, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा किया गया महिलाओं का सम्मान

कवर्धा,अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित करने हेतु थाना पंडरिया के द्वारा आज दिनांक 08/03/2020 को थाना परिसर में महिला सम्मान समारोह का विशेष कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुखय अतिथि श्री विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग, डॉ0 सिन्हा(धर्मपत्नि आईजी दुर्ग ), के विशेष उपस्थिति एवं डॉ. लाल उमेंद सिंह पुलिस अधीक्षक जिला कबीरधाम, श्री एन.के. बेंताल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पंडरिया के मुखय आतिथ्य में संपन्न हुआ। थाना परिवार द्वारा नगर पंचायत पंडरिया के स्वच्छता दीदी एवं सफाई कार्य में संलग्न महिलाओं/कार्यकर्ताओं,

पंडरिया स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी, जनपद पंचायत पंडरिया के महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्य एवं एनसीसी के बालिकाओं का सम्मान उनके द्वारा समाज में दिये जा रहे योगदान एवं कार्यो के प्रति सम्मान प्रगट करते हुये स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
पंडरिया अनुविभाग में पदस्थ महिला अधिकारी/महिला कर्मचारियों के अथक परिश्रम एवं कार्य के प्रति निष्ठा समर्पण को ध्यान रखते हुये उनके उत्साहवर्धन हेतु सम्मानित किया गया, थाना पंडरिया में पदस्थ पुरूष अधिकारी/कर्मचारी के परिवार के सदस्य जिनके द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से कर्मचारियों को अपना कर्तव्य निर्वहन में सहयोग करते हैं उनके पुलिस विभाग के प्रति प्रेम समर्पण का सम्मान करते हुये उन्हें भी पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग, डॉ0 सिन्हा (धर्मपत्नि आईजी दुर्ग ) एवं पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के करकमलों से सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान पंडरिया क्षेत्र में पर्यावरण के प्रति लोंगो को जागरूक करने वाले पर्यावरण समिति पंडरिया के सदस्यों तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता जगत से जुड़े प्रबुद्धजनों का भी अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।पर्यावरण समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों को पौधा देकर अभार व्यक्त किया गया ।
कार्यक्रम में मुखय अतिथि के आशंदी से श्री विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग डॉ0 सिन्हा (धर्मपत्नि आईजी दुर्ग ), एवं डॉ. लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, श्री एन.के. वेंताल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पंडरिया, निरीक्षक अनिल शर्मा थाना प्रभारी पंडरिया द्वारा संबोधित कर उपस्थित

जनसमुदाय को महिलाओं के अधिकारों तथा दायित्वों एवं महिलाओं के द्वारा किये गये महान कार्यों से अवगत कराकर सशक्त महिला सशक्त समाज बनाने प्रेरित किया गया, श्रीमती डॉ. सिन्हा द्वारा थाना परिसर में वृक्षारोपण कर महिलाओं की समाज में सशक्त भूमिका के बारे में बताया गया। सम्मान चिन्ह(पदक) से उपस्थित समस्त महिलाओं को सम्मानित किया गया । मुखय अतिथियों को थाना पंडरिया, जिला पुलिस

कबीरधाम द्वारा बस्तर कलाकृतियां भेंट कर कार्यक्रम को यादगार बनाया गया । थाना पंडरिया द्वारा प्रथम बार महिला दिवस के अवसर पर इस प्रकार के वृहत एवं गौरमयी आयोजन नवाचार का क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं निवासियों द्वारा की प्रशंसा की गई ।कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना प्रभारी पंडरिया अनिल शर्मा एवं उनके स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन श्री विजय चंदेल द्वारा किया गया।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़