कवर्धादुर्ग

 थाना कोतवाली, कवर्धा में ‘‘ हुडदंगियो के खिलाफ कार्यवाही

 थाना कोतवाली, कवर्धा में ‘‘ हुडदंगियो के खिलाफ कार्यवाही
कवर्धा,,होली पर्व के पूर्व शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए असमाजिक तत्व एवं बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्ति जो त्यौहार मे अनावश्यक रूप से बांधा डाल सकते हैं। उन व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु डॉ. लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्री अनिल कुमार सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, श्री बी.आर. मण्डावी उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) द्वारा निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के परिपालन में थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक सुशील मलिक द्वारा कवर्धा शहर के आदतन बदमाश व्यक्तियों क्रमशः (1) राजा सिंह राजपूत पिता परमेश्वर सिंह राजपूत उम्र 35 साल निवासी दर्रीपारा मोड़ कवर्धा, (2) श्यामू कहार पिता राम सिंग कहार उम्र 26 साल निवासी गुप्तापारा कवर्धा, (3) रानू देवार पिता मरार देवार उम्र 19 साल निवासी देवार पारा कवर्धा (4) रामेश्वर साहू पिता भोकना साहू उम्र 32 साल निवासी रेवाबंद तालाब के पास कवर्धा, (5) बिलवा पिता दुर्गेश देवार उम्र 19 साल निवासी देवार पारा कवर्धा (6) परमेश्वर पिता प्रेम धुर्वे उम्र 20 साल निवासी शांतिदीप कॉलोनी नवीन बाजार कवर्धा (7) अनिल शिव सारथी उम्र 20 साल निवासी अटल आवास घुघरी रोड कवर्धा (8) पुरूषोत्तम पिता धीरेन्द्र दुबे उम्र 32 साल निवासी कचहरी पारा कवर्धा के विरूद्ध धारा 151 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही कर माननीय एसडीएम न्यायालय कवर्धा पेश कर माननीय न्यायालय द्वारा उपरोक्त व्यक्तियों को रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सहायक उप निरीक्षक रधुवंश पाटिल, प्रधान आरक्षक मुकेश साहू, अनुप चंद्रवंशी, जितेन्द्र चंदेल, विक्रांत गुप्ता, चुम्मन साहू, राजकुमार चंद्रवंशी, आरक्षक देवनारायण चंद्रवंशी, गज्जू राजपूत, शमसेर अली एवं थाना कवर्धा स्टाफ द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button