गुंडरदेही/मामला गुण्डरदेही थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी नकुल राम साहू पिता दीनदयाल साहू उम्र 55 साल निवासी ग्राम देवरी थाना देवरी जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि माह अगस्त 2017 में शब्बीर खान निवासी मार्रीबंगला थाना देवरी ,सुभाष चंद्राकर निवासी बघमरा गुण्डरदेही व रोशन मिश्रा के द्वारा इसके लडका अरविन्द कुमार साहू को स्वास्थ्य विभाग में प्यून के पद पर तथा इसकी लडकी कु. सुषमा को शिक्षा विभाग में शिक्षाकर्मी के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 8,55,000 रूपये लेकर धोखाधडी करना तथा उसी प्रकार मार्रीबंगला निवासी डेमन लाल मानकर को वनरक्षक में गार्ड के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर शब्बीर खान के माध्यम से सुभाष चंद्राकर निवासी बघमरा गुण्डरदेही एवं रोशन मिश्रा निवासी कुथरेल रायपुर के द्वारा 2,50,000 रूपये लेकर धोखाधडी किया है। तीनो व्यक्ति शब्बीर खान, सुभाष चंद्राकर, रोशन मिश्रा के द्वारा कुल जुमला रकम 11,05,000 रूपया नौकरी लगाने के नाम पर लेकर धोखाधडी किया है। रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में मुकदमा कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले के आरोपी शब्बीर खान पिता अकरम खान उम्र 32 वर्ष मार्री बंगला देवरी थाना देवरी जिला बालोद एवं सुभाष चन्द्राकर पिता घनश्याम चन्द्राकर उम्र 40 वर्ष साकिन गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद को दिनांक
11.01.20 गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।
ठगी का मास्टर माइंड जो कि टिकरापारा रायपुर का निवासी है पूर्व में भी पुलिस द्वारा इसके घर में दबिश दी जा चुकी थी लेकिन फरार होने के कारण गिरफ्तारी नही की जा सकी थी दिनांक 05-02-20 को सउनि डी एल रावटे के नेतृत्व में विशेष टीम भेज कर ठगी के आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।
आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली दंतेवाडा में भी फर्जी डाॅक्टर बनकर नौकरी करने के मामले में 420 का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है] एवं थाना डी0डी0 नगर रायपुर में ट्रांसफर कराने के नाम से ठगी की शिकायत पर जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा जा रहा है आरोपी को गिरफ्तार करने में आरक्षक विपिन गुप्ता एवं आकाश सोनी, महिला आरक्षक सरस्वती चौरे का विशेष योगदान रहा।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़