कबीरधाम पुलिस का वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न उप पुलिस महानिरीक्षक ने ली परेड की सलामी किया किट निरीक्षण दरबार लगाकर अधिकारी/जवानों की सुनी समस्याएं वार्षिक निरीक्षण के अवसर पर किया गया बड़ा खाना का आयोजनं एसपीसी, एनसीसी और फोर्स एकेडमिक के छात्र छात्राओं से मिलकर बढ़ाया हौसला कवर्धा,जिला पुलिस कबीरधाम का वार्षिक निरीक्षण श्री रतन लाल डांगी उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव क्षेत्र के द्वारा किया गया। वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के अवसर पर दिनांक-12.12.2019 को उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय के आगमन पर पुलिस अधीक्षक डाॅ.लाल उमेद सिंह के निर्देषन में जिले के सभी अधिकारी कर्मचारियों को भोरमदेव क्लब में आमंत्रित कर बड़ा खाना (स्वरूचि भोज) व पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिनांक 13.12.2019 को प्रातः 9ः30 बजे न्यू पुलिस लाईन मे निरीक्षण परेड की सलामी ली गई इसके उपरान्त परेड में उपस्थित सभी जवानों के द्वारा सलामी दी गई। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल सेकेण्ड कमांडर उप निरीक्षक युवराज कुमार साहू द्वारा किया गया। उप पुलिस महानिरीक्षक श्री रतन लाल डांगी द्वारा परेड मे उपस्थित सभी कर्मचारियों की किट परेड का निरीक्षण किया गया। वाहन शाखा में वाहनों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। जिसके उपरांत उप पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा न्यु पुलिस लाईन में शस्त्रागार, स्टोर शाखा, रीडर शाखा, एमटी शाखा, मोहर्रिर कक्ष, पुलिस पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया। बाद जिला पुलिस कबीरधाम के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का दरबार लगाया गया। दरबार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक श्री रतन लाल डांगी ने अपने उद्बोधन में कहा कि निरीक्षण उपरांत सभी शाखाओं का रखरखाव व कार्यो की सराहना करते हुये ईनाम देने की घोषणा किये। साथ ही परेड को उच्चस्तरीय बताकर उन्हे भी ईनाम देने की घोषणा की। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य में थाना बोड़ला को उत्कृष्ट थाना घोषित किये जाने पर पुलिस अधीक्षक एवं बोड़ला थाना प्रभारी व स्टाफ को बधाई दिये। यह भी जानकारी दिया गया कि जिस प्रकार वार्षिक निरीक्षण में किसी न किसी प्रकार की कमियां आमतौर पर देखी जाती है वो कबीरधाम जिले में पुलिस अधीक्षक डाॅ.लाल उमेद सिंह के नेतृत्व ने जो टीम बनाकर काम किया जा रहा है उसकी सराहना करते हुये किसी भी प्रकार की कमियां निकालना बहुत ही मुष्किल है जिसके लिये पुलिस अधीक्षक व पुरे कबीरधाम पुलिस को बधाई के पात्र बताये तथा आगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव को व्यवस्थित तौर पर संपन्न कराने के लिये निर्देषित किया गया। महिलाओं की सुरक्षा का विषेष ध्यान रखने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देषित किया गया। हमारे अधीनस्थ भी जो महिला अधिकारी/कर्मचारी कार्यरत् है उनका भी सम्मान व आदर करना सभी का कर्तव्य है। जिसे आप सभी बखूबी निभाये। साथ ही सर्वप्रथम अपने शरीर को स्वस्थ व फीट रखने हेतु प्रतिदिन व्यायाम, योग या किसी भी खेल खेलने कहा गया जिससे शरीर स्वस्थ व निरोग रह सके। निरोग शरीर ही स्वयं का साथ देता है। जो पुलिस विभाग के लिये आवष्यक है। अधिकारी जवानों की समस्यायें सुनी व तत्काल निराकरण किया गया। दरबार के उपरांत वीर सावरकर भवन में एसपीसी, एनसीसी एवं फोर्स एकेडमिक के बच्चे अधिक संख्या में उपस्थित थे, जिन्हे जीवन में सफल बनने हेतु अनेक टिप्स दिये गये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाॅं.लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, उप पुलिस अधीक्षक बी.आर.मण्डावी, अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला अजित ओगरे, अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेन्द्र बेंताल, रक्षित निरीक्षक ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल एवं पुलिस के अधिकारी जवान व अधिक संख्या में एसपीसी,एनसीसी एवं फोर्स एकेडमिक के छात्र छात्राएं व प्रषिक्षक उपस्थित रहे। Spread the love Post navigation मजदूरों के आंदोलन से झुका कारखाना प्रबंधन, बिना कारण काम से निकाले गए 293 मजदूरों को काम पर पुनः रखा गया आज पांडातराई में नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष श्री राधेलल भास्कर का फूलमाला से स्वागत किया गया और वार्ड क्रमांक 08 से बी फार्म बदलने के कारण वंचित हुए प्रत्याशी जुगल प्रसाद पांडेय ने अपनी निष्ठा कांग्रेस पार्टी के प्रति व्यक्त करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने से असहमति जताते हुए अपना समर्थन कांग्रेस पार्टी को दिया