जुरमिल के प्रथम सोपान का सफल आयोज नगर में साहित्यिक सम्मेलन जुरमिल का आयोजन 120 से ज्यादा रचनाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी कवर्धा – नगर के इतिहास में प्रथम बार आयोजित प्रदेश स्तरीय बहुभाषी साहित्यकार सम्मेलन जुरमिल का सफलता पूर्वक आयोजन शनिवार को सम्पन्न हुआ. सामाजिक संस्था श्री साईनाथ फाउंडेशन द्वारा दो सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मंच पर अतिथि के रुप में संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर प्रेमप्रकाश शर्मा, बिलासा कला मंच के अध्यक्ष डॉ. सोमनाथ यादव, वरिष्ठ गीतकार दिनेश गौतम व वरिष्ठ कवि विनोद शर्मा विराजमान रहे. मां सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर अतिथियों ने इस दिनभर के कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया. नगर की ही युवा गायिका इशिता शर्मा के साथ उपस्थित सभी लोगों ने राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’ गाकर व मां सरस्वती की वंदना कर कार्यक्रम को गति प्रदान की. लगभग 50 रचनाकारों ने प्रथम सत्र में अपनी विविध रचनाओं के माध्यम से उपस्थित साहित्यप्रेमियों के समक्ष अपनी साहित्य चेतना का प्रमाण दिया व लगभग इतने ही रचनाकारों ने द्वितीय सत्र में भी छत्तीसगढ़ी, हिंदी, उर्दू, संस्कृत, हल्बी, गोड़ी आदि भाषाओं में अपनी प्रस्तुतियां दी. प्रदेश के वरिष्ठ व ख्यातिलब्ध साहित्यकारों नर्मदा प्रसाद मिश्र – रायपुर, बलदेव भारती – भाटापारा, पाठक परदेशी – बोड़ला, गणेश सोनी ‘प्रतीक’ – कवर्धा व नीरज मंजीत – कवर्धा को मंचस्थ अतिथियों व आयोजन समिति ने शॉल, श्रीफल व सम्मान फलक प्रदान कर ‘वरिष्ठ साहित्य साधक सम्मान’ से सम्मानित किया. मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी को प्रदेश के ख्यातिलब्ध लोककवि मीर अली मीर ने सुशोभित किया, साथ ही वरिष्ठ साहित्यकार व छंदविज्ञ अरुण कुमार निगम ने सत्र की अध्यक्षता की. ससमस्त अतिथियों व वक्ताओं ने ऐसे अनूठे आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की व साहित्य की बारीकियों से उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया. श्री साईनाथ फाउंडेशन के अध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक आशीष राज सिंघानिया ने स्वागत भाषण देते हुए जुरमिल की पूरी रूपरेखा सबके सामने रखी व जल्द ही प्रदेश के अन्य हिस्सों में जुरमिल के आयोजन की जानकारी दी. विविध सत्रों का संचालन कार्यक्रम प्रभारी वेदांत शर्मा, मनोज शुक्ला व प्रेमिश शर्मा ने किया. अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह से सवागत व सम्मान आयोजन समिति के वीरेंद्र चंद्रवंशी, पारसमणि शर्मा, खिलेश बंजारे, शिव ठाकुर, अभिषेक चंद्रवंशी, अमित शर्मा, लोकेश देवांगन, कमलेश ठाकरे व कैलाश चंद्रवंशी ने किया. अंत में कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक पाण्डेय ने आभार प्रदर्शन करते हुए समापन की घोषणा की. आमंत्रित कवि के रूप में देवेंद्र परिहार, दिव्या नेहा दुबे, कौशल साहू, महेश पांडे मलंग, अनूप श्रीवास्तव, श्रीकुमार पाण्डे, सुमीत शर्मा ने शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को बांधे रखा व पंजीकृत रचनाकारों में काव्यपाठ करने वालों में महेंद्र देवांगन माटी, डॉ. अज़ीज़ रफीक, नंदलाल यादव, वीरेंद्र चंद्रवंशी, पारसमणि शर्मा, जसविंदर सिंह, राकेश अग्रवाल, बिनु नेताम, आकांक्षा द्विवेदी, गायत्री सोनी, शिवम शर्मा, मनोज बर्मन, पूर्णिमा तिवारी, देवचरण धुर्वे, राजेश श्रीवास्तव, गीताराम साहू, परस चंद्राकर, मालिकराम ध्रुव, रूपेंद्र पटेल, जोगेश बंजारे आदि प्रमुख रहे. Spread the love Post navigation पर्यावरण प्रेमी टीम पहुंचे पर्यावरण जागरूकता के लिए भोपाल फुरकान खान को अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी बालोद के जिला उपाध्यक्ष बनाया गया…