कवर्धा। कबीरधाम जिले की प्रभारी मंत्री एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने गुरुवार को विश्राम गृह, कवर्धा में 80 प्रतिशत से अधिक के दिव्यांगता वाले जिले के 03 दिव्यांगजनों ( 1. ललीता साहू, पिता श्री लेखा साहू, ग्राम पलानसरी, वि.ख.पण्डरिया, 2. श्री फूल सिंह मरकाम, पिता श्री लच्छी मरकाम, ग्राम कुटेली, वि.ख.कवर्धा, 3. श्री प्रतापदास, पिता श्री धनदास, बिरूटोला, वि.ख.कवर्धा) को बैट्री चलित मोटराईज्ड ट्रायसायकल का वितरण किया गया। इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण, जिला पंचायत सीईओ श्री कुन्दन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Spread the love

You missed