कवर्धा, । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कवर्धा में 8 किलोमीटर साईकिल रैली निकालकर स्वच्छता और मुख्यमंत्री सुपोषण कार्यक्रम के संदेश दिए गए। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण की अगुवानी में आयोजित इस साईकिल रैली में नगर में सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्रा और स्काउट गाईड के विद्यार्थियों सहित जिला स्तर के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
साईकिल रैली की शुरूआत में जिला कार्यालय स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण जिला पंचायत के सीईओ श्री कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर, अपर कलेक्टर श्री जे.के.ध्रुव, सहित श्री प्रमोद लूनिया, श्री ऋषि शर्मा एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद 8 किलोमीटर की साईकिल रैली की शुरूआत हुई। साईकिल रैली और

सुपोषण रथ को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रवना किया। साईकिल रैली कलेक्टर कार्यालय से शुरू होकर रैली रानी दुर्गावती चौक, राजमहल चौक, मठपारा, शहीद स्मारक चौक, बुढ़ा महादेव मंदिर, कचहरी पारा, राम मंदिर, बद्रीपान ठेला से होते हुए परमेश्वरी मंदिर, होलीक्रास, मिनीमाता चौक, रायपुर बायपास मार्ग, रॉयल सेलेब्रिसेन, गुरूद्वारा चौक, सिग्नल चौक से स्वामी करपात्रीजी मिनी स्टेडियम पर रैली का समापन हुआ। समापन अवसर पर कलेक्टर श्री शरण ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों को राष्ट्रपिता की जीवन पर आधारित उत्प्रेरक, प्रेरणादायी, घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने गांधी और बापू की उपाधि उन्हें क्यों और किस कारण मिली, स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी की भूमिका और भारत को एकता के सूत्र में बांधने के लिए अंहिसा का रास्ता अपनाकर भारत वर्ष को आजादी दिलाई, इस विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह, जिला पंचायत के सीईओ श्री कुंदन कुमार ने भी बापू की जीवनी पर विचार व्यक्त किए। कलेक्टर ने यहां स्वच्छता और राज्य को कुपोषण मुक्त, एनीमिया मुक्त जिला बनाने के लिए संकल्प भी दिलाएं। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, शिक्षक, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़