एनीमिया और कुपोषण मुक्त कबीरधाम जिला बनाने अभियान की शुरूआत

कबीरधाम जिले में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान और एनीमिया जांच शुरू

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संदेशों का वाचन कर कुपोषण और एनीमिया जाचं के लिए संकल्प लिया गया

कवर्धा, । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्म दिवस पर राज्य सरकार की प्रदेश व्यापी महत्वाकांक्षी तीन बड़े योजना और कार्यक्रम मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, एनीमिया जांच और सर्वभौम सार्वजनिक वितरण प्राणाली के तहत प्रत्येक परिवार को राशन देने की योजना का शुभारंभ किया गया। जिला मुख्यालय कवर्धा से लेकर जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों और ग्राम पंचायतों में आमजनों की सहभागिता और जनप्रनिधियों की विशेष उपस्थिति में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, गर्भवती माताओं व

49 वर्ष महिलाओं को एनीमिया जांच कर भव्य आयोजन कर इन कार्यक्रमों की शुरूआत की गई। कवर्धा के वीर सावरकर भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग स्वास्थ्य विभाग की ंसंयुक्त तत्ववधान में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान और एनीमिया जांच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुदंन कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा अगम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती देवकुमारी चन्द्रवंशी,श्री रामकृष्ण साहू, श्री प्रमोद लूनिया, श्री ऋषि शर्मा, श्री राजकुमार तिवारी, श्री आकाश केशरवानी, कवर्धा एसडीएम श्री विपुल गुप्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी श्री आनंद तिवारी, मुख्यजिला अधिकारी डॉ सुदेश तिवारी सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों द्वारा बच्चों और गर्भवती महिलाओं को भोजन परोस कर सुपोषण अभियान की विधिवित शुभांरभ किया गया। अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
राष्ट्रपिता महात्मागांधी की 150वीं जन्म दिवस पर आयोजित मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान और एनीमिया जांच अभियान कार्यक्रम में जिले के गर्भवती माताओं की एनीमिया जांच सहित आवश्यक अन्य जांच की गई हैं। इसी प्रकार बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में कुपोषण और एनीमिया मुक्त जिला बनाने के लिए कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण द्वारा उपस्थित जनों को संकल्प भी दिलाए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संदेशों को पढ़ कर सुनाया गया। कार्यक्रम में नाटकीय मंच के माध्यम से जिले को कुपोषण और एनीमिया मुक्त जिला बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के सभी नौ परियोजना, कवर्धा सहसपुर लोहारा, पंडरिया, तरेगांव, बोड़ला, कुकदूर दशरंगपुर, चिल्फी और कुंडा द्वारा सुपोषण विषय पर विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें सहसपुर लोहारा और कवर्धा को उत्कृष्ट सुपोषण प्रदर्शनी के लिए सम्मानित किया गया। यहां आंगनबाड़ी बच्चों के बीच हमर सुघ्घर लईका प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को सम्मानित किया गया।
कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रपिता महात्मागांधी की 150 वीं जन्म दिवस पर आज राज्य शासन की प्रदेश व्यापी मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान और एनीमिया जांच सहित सर्वभौम पीडीएस के तहत प्रत्येक परिवारों का राशन देने की योजना शुभारंभ इस जिले में भी किया जा रहा है। तीन महत्वपूर्ण योजना और कार्यक्रम की शुरूआत जिले में होने से यहां आंगनबाड़ी बच्चों से लेकर महिलाओं और जिले के प्रत्येक परिवारों का लाभ मिलना शुरू होगा। उन्होने यहां कहा कि जिले को कुपोषण और एनीमिया मुक्त जिला बनाने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को सुपोषण आहार प्रदाय किए जा रहे है। जिले के प्रत्येक हाट-बाजारो में मुख्यमंत्री क्लीनिक योजना के तहत एनीमिया की विशेष जांच अभियान चलाए जा रहें। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करते हुए जिला चिकित्सालय और ग्रमाण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए डाक्टरों और एएनएम की विशेष भर्ती कर लोकहित काम किए जा रहे है, जिससे जिले के प्रत्येक परिवारों को स्वास्थ्य लाभ मिलना शुरू हो गया है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़