बिलासपुर

अमित जोगी की तबियत खराब,जेल से सनेटेरिम अस्पताल के लिए रवाना

 बिलासपुर – उपजेल पेंड्रारोड में अमित जोगी की तबियत अचानक बिगड़ने की खबर आ रही है।उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

उल्लेखनीय है कि अमित जोगी पिछले दो दिनों से पेंड्रा के उपजेल में हैं जिन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

आज एडीजे कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्हें फिर से जेल दाखिल किया गया है।जहाँ उनकी तबियत अचानक बिगड़ने से उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही है।

उपजेल प्रबंधन द्वारा अमित जोगी को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाने की तैयारी किए जाने की खबर है।

फिलहाल तबियत बिगड़ने से अमित जोगी की हालत खराब है।जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की बात कही जा रही है।

गौरतलब है कि अमित जोगी को ब्लड प्रेशर की शिकायत है उन्होंने गिरफ्तारी से पहले भी पुलिस से निवेदन कर ब्लड प्रेशर की दवा लेने का आग्रह किया था।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button